" data-ad-slot="">

गलगोटिया विवि में अंतरराष्ट्रीय मूट कोट प्रतियोगिता में पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने विधि के विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,24 जनवरी। गलगोटिया विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मूट कोर्ट कंपटिशन का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में देश भर से 18 विश्वविद्यालय और कॉलेजो के 54 विद्यार्थी शामिल होकर कानूनी, विधि समस्याओं पर बहस करते हुए उनके समाधानों पर अपने विचार रखेंगें। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायधीश दीपक मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित करते हुए की। चांसलर सुनिल गलगोटिया और वाइस चांसलर प्रीति बजाज ने मुख्य अतिथि को मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। कम्पटीशन के पहले दिन छात्रों ने इंटलैक्चुअल प्रोपर्टी, बौद्धिक सम्पदा, साबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, लॉ ऑफ कॉन्ट्रैक्ट, कॉरपोरेट लॉ और क्रिमिनल लॉ जैसे विषयों के मुद्दों पर जोरदार बहस की।

विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ध्रुव गलगोटिया ने विश्वविद्यालय की शिक्षण प्रणाली और कार्यक्रम की रूप रेखा को बताते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के द्वारा विश्वविद्यालय का आशय छात्रों में मुटिंग स्किल को बढावा देने और समग्र व्यक्तित्व विकास में सहायता प्रदान करना हैं। चांसलर सुनिल गलगोटिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विधि में छात्रों को सभी प्रकार के स्तरों पर उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध रहते हुए अनुसंधान कौशल का समावेश सुनिश्चित करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि अराधना गलगोटिया ने प्रतिभागियों को मूट कोर्ट की कानूनी संस्थानों में महत्व और मूट कोर्ट सोसाइटी की यात्रा के बारे में बताया। अंत में मुख्य अथिति दीपक मिश्रा ने विश्वविद्यालय और स्कूल ऑफ लॉ को बधाई देते हुए अपने कुशल शब्दों और अनुभव के द्वारा छात्रों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान छात्रों के द्वारा पूछे गये सवालों का बड़ी आत्मीयता के साथ उत्तर देकर उनका ज्ञानवर्धन किया। स्कूल ऑफ लॉ के डीन और प्रो. वाइस चांसलर डॉ. तबरेज अहमद ने मुख्य अतिथि और आये हुए अन्य सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रो. वाइस चांसलर डॉ. प्रदीप कुमार और स्कूल ऑफ लॉ के सभी अध्यापक मौजूद रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>