ग्रेटर नोएडा,24 जनवरी। जीएनआईटी कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन विभाग,बी.टेक. प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र कल इंडस्ट्रियल विजिट के लिये समटयो टेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड,नोएडा का दौरा किया। इस दौरान छात्रों ने पीसीबी डिजाइनिंग एवं इसको जोड़ने की तकनीकी की जानकारी के बारे में कम्पनी के सभी विभागों में जाकर उनके प्रतिनिधियों से विस्तारपूर्वक समझा तथा भविष्य में आने वाली नई चुनौतियों और समाधानों के बारे में कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञों से ब्यापक चर्चा की। इन छात्रों के साथ विभाग के दो संकाय प्रतिनिधि नरेंद्र बंसल एवं पिंकी शर्मा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन बी.एल. गुप्ता ने भावी इंजीनियरों के उत्साह को बढ़ाते हुए कहा कि आप भारत के तकनीकी व्यापार को नयी बुलन्दियों पर ले जा सकते हैं। निदेशक डॉ. सुधीर कुमार ने छात्रों को शुभकामना दिया तथा भविष्य में इस तरह के कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखने पर बल दिया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…