ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौड़ सिटी सोसाइटी के 12 अवेन्यु को डेवलपर द्वारा अब सोसाइटी के लोगों को हैण्डओवर कर दिया गया है। ग्रेनो वेस्ट की यह पहली सोसाइटी होगी, जिसमें सफलतापूर्वक ऑक्यूपेंसी के बाद बायर्स के हाथ में सोसाइटी की देखभाल सौंपी गई है। गौड़ सिटी ग्रेनो वेस्ट की सबसे बड़ी सोसाइटी है जिसमें लगभग 15000 से भी ज्यादा परिवार रह रहें है। इसमें से चुनाव के बाद सबसे पहले 12 अवेन्यू को हैण्डओवर किया गया। जीसी 12 सोसाइटी का ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट पहले ही अक्टूबर 2016 में प्राप्त हो चुका है और सभी संबंधित एनओसी जैसे की लिफ्ट एनओसी, फायर एनओसी, प्रदूषण एनओसी आदि अधिकारियों से जारी कर दिया गया था। इसके अलावा सभी दस्तावेजों को एओए टीम के साथ भी साझा किया गया है। यूपी एपार्टमेंट अधिनियम के अनुसार एओए को पंजीकृत करना और इस तरह एओए को संचालन सौंपना एक आवश्यकता थी। जीसी 12 एवेन्यू की सुविधाओं को पिछले चार वर्षों से आईपी एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड (एक बाहरी रखरखाव एजेंसी) द्वारा संभाला जा रहा था। अब जीसी 12 की सारी रख-रखाव की ज़िम्मेदारी रेसिडेंट्स को सौंप दी गयी है।
-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…
ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…
माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…
-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…
ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…
खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…