रबूपुरा। समाज में फैली कुरितियों एवं होने वाले विकास की गुणवत्ता व अन्य समस्याओं के समाधान के लिए गांव मिर्जापुर में ग्राम सुधार समिति का गठन किया गया। गणमान्य व्यक्तियों के नेतृत्व में सर्वसम्मति से मुकेश ठाकुर को समिति का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही ओमप्रकाश मास्टर को उपाध्यक्ष, विनोद भाटी को कोषाध्यक्ष, श्योराज सिंह को संगठन मंत्री बनाया गया और गजेन्द्र, शेरसिंह आदि को भी विभिन्न पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए अन्य लोगों को भी सदस्य मनोनीत किया गया। मुकेश ठाकुर ने बताया कि पिछले काफी दिनों से चल रही चर्चा के उपरान्त निष्कर्ष निकाला गया कि गांव में सुधार समिति की आवश्यकता है। जोकि असमाजिक कार्यों के साथ ही गांव में हो रहे विकास कार्यो की गुणवत्ता पर नजर रख सके। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को आश्वास्त किया है कि वह अपने दायित्व के प्रति सदैव तत्पर रहेंगे। इस दौरान जगत सिंह राणा, भृगराज रावल, देवेन्द्र सिंह, रामअवतार शर्मा, नेपाल सिंह, हंसराज आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…