" data-ad-slot="">
Categories: HOME

यमुना एक्सप्रेसवे पर कार में अचानक लगी आग बाल-बाल बचा परिवार

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते हाथरस से दिल्ली जा रही कार में अचानक आग लग गई। कार सवारों ने कूदकर बामुश्किल अपनी जान बचाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकलकर्मियों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया तब कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में हताहत नहीं हुआ। उधर पुलिस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिलने की बात कह रही है। जानकारी अनुसार दिल्ली उत्तम नगर निवासी आशीष पुत्र सुरेन्द्र अपने परिवार दो महिलाओं बसन्ती व कुसुम के साथ किसी काम से हाथरस गये थे। बताया जाता है कि वहां लौटते समय शनिवार रात करीब 10 बजे यमुना एक्सप्रेस वे पर गांव मिर्जापुर के समीप उनकी सिफ्ट डिजायर कार में चलते-चलते अचानक आग लग गई और देखते ही देेखते वह लपटों में समा गई। कार सवारों ने किसी प्रकार बामुश्किल अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>