" data-ad-slot="">

ग्रेटर नोएडा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नॉलॉजी-आईपीयू कॉलेज के ओरिएंटेशन प्रोग्राम के साथ शैक्षिक सत्र का आगाज

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,14 दिसम्बर। नालेज पार्क-2 स्थित श्रीराम एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित, ग्रेटर नोएडा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी-आईपीयू कॉलेज (गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी दिल्ली) के बी.टेक. (प्रोग्राम -कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, आई.टी,एम.ई. और ई.सी.ई.) प्रथम वर्ष के छात्र -छात्रायो के लिए एक ऑन लाइन ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गयाI इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन बी.एल. गुप्ता ने कहा कि मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलो से उड़ान होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपकी मेहनत ही आपका असली दोस्त है, दुनिया में हर चीज आपका साथ छोड़ सकती है लेकिन यहां अर्जित किया हुआ ज्ञान आपके साथ हमेशा रहेगा। इस अवसर पर सीनियर्स विद्यार्थियों द्वारा वर्चुअल रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विशाल सक्सेना, डेटा एक्सपर्ट,अक्सेन्चर अडवान्स्ड टेक्नॉलजी सेंटर इंडिया ने बी.टेक़. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय आईटी इंडस्ट्री डिलिवरी पर फोकस करती रही है, लेकिन अब इनोवेशन पर ध्यान दिया जा रहा है। डेटा विश्लेषण, मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन और इंटरनेट के मामले में स्पेशलिस्ट बनना और तकनीक पर पकड़ बनानी चाहिए। गेस्ट ऑफ़ ऑनर लेफिटनेंट कमांडर भारतीय नौसेना के दीपक चतुर्वेदी ने इंजीनियरिंग के बाद भारतीय नौसेना में तकनिकी कैरियर के बारे में छात्रों को विस्तार से बताया। इस अवसर पर पर्सनालिटी डेवलपमेंट ट्रेनर अनुपमा गीदयाल ने नये छात्रों को जॉब इंटरव्यू के लिए टिप्स देते हुए सबसे जरुरी आत्मविश्वास तथा आवाज (कम्युनिकेशन) को बताया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डा. सुधीर कुमार ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को कॉलेज के बारे में विस्तृत जानकारी दी और प्रोजेक्टर के माध्यम से कॉलेज का परिचय कराया। विद्यार्थियों में जोश भरते हुए उन्होंने ने कहा कि मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे। विद्यार्थियों को कहा कि अब आप पर कॉलेज का झंडा बुलंद करने की जिम्मेवारी है जैसे पूर्व के छात्रों ने किया है, हमारा एकमात्र लक्ष्य है कि आप जब इस कॉलेज से जाये तो आपके हाथों में जॉब हो और अब तक हम इसमे सफल भी हुए है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 hours ago

KV World School का वार्षिक खेल दिवस आयोजित, बच्चों में दिखा उत्साह, अतिथियों ने किया प्रोत्साहित

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। केवी वर्ड स्कूल, डेल्टा-3 ग्रेटर द्वारा शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर…

3 hours ago

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

2 days ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

2 days ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>