जेवर।जेवर कस्बे की नगर पंचायत द्वारा सीमाएं बढ़ा दी गईं हैं। कस्बे के लोग व कई संगठन काफी समय से कस्बे की सीमाएं बढ़ाये जाने की मांग कर रहे थे। कस्बे की सीमाएं बढाये जाने पर बीकेयू लोकशक्ति कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी।जेवर कस्बे की वर्षों बाद सीमाएं बढ़ा दी गईं हैं। नगर पंचायत ईओ दिनेश शुक्ला ने बताया कि कस्बे की सीमाएं बढ़ाये जाने की मांग काफी समय से की जा रहीं थी। नगर पंचायत ने शासन को सीमाएं बढ़ाई जाने का प्रस्ताव भेजा था। अब कस्बे की 7.86 वर्ग किमी सीमाएं बढ़ा दी गईं है। वहीं भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने इस खुशी में मिठाई बांटी। लोकशक्ति संगठन नेता प्रमोद शर्मा ने कस्बे में मिठाई बांटी। प्रमोद शर्मा ने बताया कि संगठन काफी समय से इसकी मांग कर रहा था, अब मांग पूरी होने पर मिठाई बांटी गईं। कस्बे की सीमाएं न बढ़ने से हजारों लोग परेशान थे। कस्बे की आबादी बढ़ने से काफी लोगों के घर पुरानी सीमा से बाहर आ रहे थे। वहीं प्राधिकरण द्वारा कस्बे से बाहर के क्षेत्र को अपना बताते हुए कार्रवाई कर रहा था। जिससे लोग डरे हुए थे। लेकिन अब सीमाएं बढ़ाई जाने पर हजारों लोगों में खुशी की लहर है।
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…