रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव में पड़ोस के रहने वाले युवक द्वारा किशोरी के साथ छेड़छाड़ करनेका मामला सामने आया है। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। शिकायत करने गए किशोरी के परिजनों के साथ आरोपी ने मारपीट भी की। पुलिस ने तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार गांव फलैदा निवासी एक व्यक्ति गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ खेत पर गया हुआ था। आरोप है इसी दौरान पड़ोस के रहने वाला युवक घर मे घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर उसकी बहन वहां पहुंची, जिसे देख युवक फरार हो गया। किशोरी ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। आरोप है कि जब पीड़िता के चचेरे भाई आरोपी के घर शिकायत करने जा रहे थे तभी आरोपी युवक ने अपने भाई के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट कर दी। जिससे वह चोटिल हो गए। पुलिस का कहना है कि शिकायत पर आरोपी शनि व नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…