" data-ad-slot="">
Categories: HOME

आस्था के पर्व छठ पर दिखा कोरोना का कहर, डूबते सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्ध्य

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>


-छठ का पर्व इस वर्ष लोगों ने घर की छत व ग्राउंड में परिवार के साथ मनाया

ग्रेटर नोएडा,20 नवम्बर। दिल्ली एसीआर सहित पूरे देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए शासन प्रशासन से लगातार दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। आस्था का पर्व पूर्वांचल का छठ पर्व वैश्विक रुप ले चुका है, वैश्विक महामारी में छठ पर्व पर कोरोना का कहर देखने को इस बार मिला, लोग अपने घरों के छत पर छठ का पर्व मनाने के लिए मजबूर हो गए हैं। डूबते हुए सूर्य को इस बार लोग अपने घरों में परिवार के साथ दिया। ग्रीन आर्च सोसायटी में लोगों ने छठ पूजा किया, सबसे बड़ी बात की लोग सोशल डिस्टेंस का पालन भी कर रहे। गौतम बुद्ध विवि में रहने वाले शिक्षक स्टाप अपने परिवार के साथ छठ पर्व का आयोजन किया। डॉ. अरविन्द सिंह ने बताया कि पहली बार ऐसा हुआ है कि घर में सिर्फ परिवार के साथ छठ पर्व का मनाया, यह पर्व नदी के किनारे व घाट पर मनाने की परम्परा रही है।

——————————
छठ पूजा करने की क्या है मान्यता
छठ पर्व को लेकर कई पौराणिक और लोक मान्यताएं प्रचलित हैं। पंडित रामदेव ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि लंका पर विजय के बाद रामराज्य की स्थापना के दिन भगवान राम और सीता ने उपवास कर सूर्यदेव की आराधना की थी। सप्तमी को सूर्योदय के समय पुन: अनुष्ठान कर सूर्यदेव का आशीर्वाद लिया था। दूसरी कथा के अनुसार, सबसे पहले सूर्य पुत्र कर्ण ने सूर्य देव की पूजा शुरू की थी। वह रोजाना घंटों पानी में खड़े होकर उदय और अस्त होते सूर्य भगवान को अर्घ्य देते थे। इसलिए छठ में अर्घ्य दिया जाता है। व्रतियों और उनके परिवार के सदस्यों ने इस बार घर की छत व ग्राउंड में घाट बनाकर वेदी पर उपासना की। जिसके बाद अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठी मैया की पूजा-अर्चना की गर्इ। परंपरानुसार व्रतियों ने उपवास रख मुख्य पकवान ठेकुआ बनाया और मौसमी फल, मूली, सिंगाड़ा, गन्ना, नारियल, दूध आदि पूजन सामग्री के साथ पूजा किया। जहां ढलते हुए सूर्य की उपासना कर व्रती महिलाओं ने संतान की रक्षा और परिवार की सुख- शांति के लिए भगवान सूर्यदेव और छठी मैया से प्रार्थना की।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

22 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>