ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ईटा- प्रथम स्थित गायत्री देवी चैरिटेबल ट्रस्ट ने अपना स्थापना दिवस बड़े ही सादगी से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना और सरस्वती वन्दना के साथ किया गया। मुख्य अतिथि आर ० पी ० यादव (रिट ०आई पी एस) ने ट्रस्ट के कार्यों की बहुत सराहा की और कहा यदि इस तरह के संस्था सामाजिक कार्य करते है तो ग्रेटर नोएडा अपनी अलग पहचान बनाएगा। आज की महिला बहुत सशक्त है जो घर परिवार , के साथ साथ समाज का भी बीड़ा उठा रही और समाज सुधार की तरफ़ तत्परता से कदम बढ़ा रही है जिसके लिए मैं डॉक्टर नम्रता गुप्ता को बधायी देता हूं जो पेशे से एक दंत चिकित्सक भी हैं जो काफ़ी सालों से समाज सेवा भी कर रही हैं। आज हम सबको मिलकर देश के भविष्य निर्माण के लिए मिलकर प्रयास करना चाहिये।
ट्रस्ट की संस्थापिका डॉक्टर नम्रता गुप्ता ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए हर वर्ग का विकास होना बहुत ज़रूरी है इसको शिक्षा के द्वारा ही पूरा किया जा सकता है। अगर समाज शिक्षित होगा तो वह अपना भविष्य सवार सकता है, उन्होंने बताया कि गायत्री देवी चैरिटेबल ट्रस्ट चार साल पहले शुरू चार हुआ था बीच में कोविड 19 के कारण व्यवस्थित रूप से नहीं हो पाया था लेकीन पिछले वर्ष से लगभग 90 से अधिक ज़रूरतमंद, गरीब वंचित परिवारों के बच्चो को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहें हैं। साथ ही साथ उनके स्वास्थ्य कपड़ों और अन्य जरूरतों का भी ध्यान रखा जाता है। गायत्री देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के बच्चो ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर ट्रस्ट के सभी सदस्य आर्येंद्र कुमार, अनीता कुमारी, धर्मेन्द्र कुमार,अग्निवेश गुप्ता नवीन, ममता, कविता , मुनेश कुमारी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…