" data-ad-slot="">

बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ने महिलाओं में होने वाली बीमारी पीसीओएस के प्रति किया छात्राओं को जागरुक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,04 अप्रैल। बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ने गलगोटियास कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी में पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (पी.सी.ओ.एस.) बीमारी को लेकर जागरूरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. तान्या बक्शी. एम.डी. बैक्सन ड्रग्स एवं फार्मास्यूटिकल एवं प्रोजेक्ट हेड डॉ. चन्द्र मुखी गुप्ता ने गलगोटिया के स्टूडेंट्स को पी.सी.ओ.एस. के बारे मे जागरूक किया और बताया कि दुनियाभर में लाखों महिलाएं इस समस्या से ग्रसित है। पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम, प्रजनन वाली उम्र की महिलाओं में होता है और इसमें मां बनने की क्षमता प्रभावित होती है। 70 प्रतिशत महिलाओं को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि वे पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (पी.सी.ओ.एस.) से पीड़ित है। साथ ही इसमें बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं ने नाटक के माध्यम से पी.सी.ओ.एस. बीमारी के लक्षणों को उजागर किया। वहीं डॉ. रोली मिश्रा एवं डॉ. विजया गोस्वामी ने गुगल फार्म के माध्यम से स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया।

कार्यक्रम के दौरान बैक्सन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सी.पी. शर्मा एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. विशाल सिंह चौहान उपस्थित रहे। वैक्सन ग्रुप के चैयरमैन डॉ. एस.पी.एस. बक्शी के नेतृत्व में बैक्सन अस्पताल में पी.सी.ओ.एस. के निदान एवं उपचार की विशेष सुविधा उपलब्ध करायी जाती है। कार्यक्रम के दौरान गलगोटिया के डायरेक्टर डॉ. विक्रम शर्मा ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>