" data-ad-slot="">

रचनात्मक क्षमता और समस्या समाधान कौशल दिलाता है छात्रों को उत्कृष्टता

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में छठां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

ग्रेटर नोएडा,05 मई। आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में छठां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “”इमर्जिंग ट्रेंड्स एंड इश्यूज इन बिजनेस मैनेजमेंट एंड सोशल इनोवेशन” विषय पर आयोजित किया गया। सम्मलेन में वर्तमान समकालीन परिदृश्य में सोशल इनोवेशन और इंक्लूसिव डेवलपमेंट के विषय पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। उद्घाटन सत्र की शुरुआत दीप प्रज्वलन  के साथ हुई। एयर कमोडोर (डॉ.) जे.के. साहू, निदेशक-एआईएमटी ने अथितियों का स्वागत किया। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, ऐ वि इस एम,जी ओ सी दिल्ली एरिया और संरक्षक एआईएमटी ने कहा कि व्यवसायों को आज अद्यतन और अनुकूल रहने, एवं  समाज और पर्यावरणीय परिवर्तनों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मेजर जनरल भवनीश कुमार, वीएसएम, चीफ ऑफ स्टाफ, मुख्यालय दिल्ली क्षेत्र और अध्यक्ष, एआईएमटी, ने एआईएमटी के  प्रयासों की सराहना की। डॉ. दीपक दासगुप्ता, पूर्व प्रधान आर्थिक सलाहकार,भारत सरकार, वित्त मंत्रालय वाशिंगटन डी.सी. ने जलवायु परिवर्तन और सामाजिक परिवर्तनों के व्यापक पहलुओं के बारे में चर्चा की। अग्निवेश ठाकुर, निदेशक- डायरेक्टर ह्यूमन कैपिटल कंसल्टिंग, डेलॉइट ने एसडीजी के बारे में चर्चा की। प्रो. (डॉ.) राजीव कुमार, सदस्य सचिव-एआईसीटीई ने सस्टेनेबल बिज़नेस को बढ़ावा देने के लिए एआईसीटीई द्वारा की गई पहलों को साझा किया। प्रो. (डॉ.) रवींद्र कुमार सिन्हा कुलपति, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने इस बात पर ज़ोर दिया कि हर छात्र को अपने ज्ञान का दायरा व्यापक और विशिष्ट रखना चाहिए। फर्गस बेलफोर, निदेशक और बोर्ड मेंटर ब्रांड थिंकटैंक ग्रुप, पंकज कुमार दीवान, वी पी- एससीएम एंड एचआर, डाइकिन मैन्युफैक्चरिंग इंडिया, श्री संदीप त्यागी सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, यूफ्लेक्स लिमिटेड, प्रो अजय राणा, महानिदेशक, एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा ने समापन सत्र में अपने  बहुमूल्य दृष्टिकोण साझा किए।

सम्मलेन में कॉरपोरेट और शिक्षा क्षेत्र की जानी मानी हस्तियों जैसे श्री संजीव उन्नी, परिवर्तन प्रमुख, कॉग्निजेंट, कार्लिफोर्निया, यूएसए, श्री सुभंकर घोष, वाईस प्रेसिडेंट और हेड सेल्स एंड एचआर, स्पाइस मनी, श्री जिमुत कुमार बासा, उपाध्यक्ष, कैपजेमिनी फाइनेंशियल सर्विस, यूरोप, डॉ. वरिंदर एम. शर्मा, प्रोफेसर, मार्केटिंग विभाग, इंडियाना यूनिवर्सिटी, पेंसिल्वेनिया, संयुक्त राज्य अमेरिका, प्रोफेसर एके सैनी, डीन, यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जीजीएसआईपीयू, ने अपने विचार साझा किये। सम्मलेन में देश भर से  शिक्षकों और शोधकर्ताओं ने अपने शोध प्रस्तुत किए।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

20 hours ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

22 hours ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

2 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>