" data-ad-slot="">

एस्टर पब्लिक स्कूल ने रोमांचक मुकाबले में जीता श्रीमती अंगूरी देवी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेन्ट ट्रॉफी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-मैन ऑफ द मैच युवराज सिंह 34 गेंद में बनाए 104 रन,फाइटर ऑफ द मैच वरुण शर्मा

ग्रेटर नोएडा। एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में पंचम श्रीमती अंगूरी देवी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 16वर्षीय आयु संवर्ग का फाइनल मैच शुक्रवार को विद्यालय मैदान में मॉर्डन पब्लिक स्कूल, बारह खंभा रोड नई दिल्ली तथा एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा के मध्य खेला गया। सर्वप्रथम बैटिंग करते हुए बारह खंभा रोड नई दिल्ली की टीम ने 20ओवर में सात विकेट पर 222 रन का लक्ष्य प्रतियोगी टीम को दिया। एस्टर पब्लिक स्कूल की टीम के युवराज सिंह ने 34 गेंद में 104 रन बनाकर एस्टर पब्लिक स्कूल की विजय को सुनिश्चित कर दिया। एस्टर पब्लिक स्कूल ने 19 ओवर में ही 223 रन बनाकर रिकॉर्ड जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच युवराज सिंह बने तो फाइटर ऑफ द मैच वरुण शर्मा, फील्डर ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट विकेट कीपर आदी, बेस्ट बॉलर विजय धामा तो प्लेयर ऑफ द सीरीज तन्मय सिंह रहे।

Aster Public School won the Mrs. Anguri Devi Smriti Cricket Tournament Trophy in a thrilling match

बेस्ट कैप्टन युवराज सिंह तोमर चुने गए। फाइनल टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि संस्थान समूह के अध्यक्ष एवम प्रबंध निदेशक वी.के. शर्मा ने विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवम मेडल प्रदान किए तथा खिलाड़ियों से भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा किया। इस अवसर पक पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सरदार मनजीत सिंह, डॉ रवींद्रन,मनोज गर्ग सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। प्राचार्या प्रीति शर्मा ने मुख्य अतिथि एवम अन्य गणमान्य अतिथियों का आभार प्रकट किया साथ ही साथ विद्यालय के विजयी खिलाड़ियों को साधुवाद प्रदान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामना व्यक्त की।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

20 hours ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

22 hours ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

2 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>