" data-ad-slot="">

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर संकल्प परिक्रमा ग्रेटर नोएडा,13 अगस्त। वेदार्णा फाउंडेशन की वेदार्णा यूथ ब्रिगेड टीम आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कश्मीर से धारा 370 व 35-ए को हटाए जाने की खुशी में और जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग हेतु संकल्प परिक्रमा का आयोजन करेगी। इस परिक्रमा के द्वारा वेदार्णा यूथ ब्रिगेड के सदस्य एक सुर में सरकार से देश की बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए देश में जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग करेगे। वेदार्णा फाउंडेशन के निदेशक डॉ. कुलदीप मलिक के अनुसार वेदार्णा यूथ ब्रिगेड के 6 सदस्यों द्वारा 73वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कनॉट प्लेस नई दिल्ली(इनर सर्किल) के 73 चक्कर लगाकर संकल्प परिक्रमा पूरी की जाएगी। यह परिक्रमा दोपहर 1 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलेगी। डॉक्टर मलिक ने बताया कि आज देश में जनसंख्या विस्फोट से उत्पन्न संसाधन, सामाजिक, आर्थिक व पर्यावरण समस्याओं के कारण देश लगातार गंभीर संकट की तरफ अग्रसर है और यह संकट आने वाले समय में देश में गृह युद्ध के हालात को भी पैदा कर सकता है। जनसंख्या विस्फोट से उत्पन्न इन सभी समस्याओं का एकमात्र उपाय देश में जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून का लागू होना है, जिसके लिए वेदार्णा फाउंडेशन की वेदार्णा यूथ ब्रगेड टीम पिछले काफी समय से संघर्षरत है। इस संकल्प परिक्रमा में डॉ. कुलदीप मलिक के साथ उनके पांच शिष्य सूरज, हरि ओम, सिद्धार्थ, आशु और विजय राष्ट्रवादी शामिल रहेंगे।

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>