" data-ad-slot="">

दनकौर में अंग्रेजी की प्रवक्ता के घर में चोरी ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं यह स्थिति तब और अधिक गम्भीर हो जाती है जब पुलिस द्वारा चोरियों की वारदात का खुलासा नही किया जाता है। बीते डेढ़ महीने में दनकौर क्षेत्र में चोरी की बीस से अधिक वारदातें हो जाने के बाद भी दनकौर पुलिस चोरों का सुराग नही लगा सकी है जिसके कारण लोगों में पुलिस की कार्यशैली के प्रति रोष व्याप्त है। ताजा मामला दनकौर कस्बे का है। कस्बा निवासी पीड़िता सुधा शर्मा बिहारीलाल इंटर कॉलेज में अंग्रेजी की पूर्व प्रवक्ता हैं। पीड़िता के पुत्र चंद्रेश ने दनकौर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनका एक मकान कस्बा स्थित टीचर्स कालोनी में बना हुआ है। कुछ समय पहले इस मकान में किरायेदार रहते थे मगर किरायेदारों के जाने के बाद मकान का ताला लगा दिया गया। आरोप है कि सोमवार को इस मकान में सफाई करने के लिए पहुँचे तो कमरों के ताले टूटे हुए पाए गए और मकान से इन्वर्टर और पीतल की टोंटियां चोरी मिलीं। वहीं मकान के अंदर रखा अन्य सामान बिखरा हुआ मिला। घटना के बाद पीड़ित चंद्रेश ने मामले की जानकारी दनकौर पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। पीड़ित द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर मामले के खुलासे की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>