" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पथराव व फायरिंग, एक की मौत, लम्बे समय से चल रहा था विवाद

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। सोमवार को कस्बा में प्लाट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट व जमकर पथराव हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान एक पक्ष की तरफ से हवाई फायरिंग भी की गई। फायरिंग व पथराव के दौरान मची भगदड़ में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहंुची पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में लेकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है तथा तनावपूर्ण माहौल के चलते घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। उधर कोतवाली प्रभारी दिनेश यादव का कहना है कि मामले की लिखित शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। जानकारी अनुसार कस्बा के मौहल्ला कस्साबान निवासी भुट्टू पुत्र रसीद व ईदरीश पुत्र हबीब के बीच पिछले काफी समय से एक प्लाट को लेकर विवाद चल रहा था। जिसकी कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की गई थी। बताया जाता है कि उक्त प्लाट पर सोमवार को भुट्टू पक्ष द्वारा जेसीबी मशीन चला कर कब्जा लिया जा रहा था तथा वहां बने इदरीश के कमरे व झोंपड़ी को तोड़ दिया गया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई तथा दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। बताया जाता है इस दौरान एक पक्ष की तरफ से फायरिंग भी की गई। जिससे मची भगदड़ में भुटटू घायल हो गया। जिसे परिजनों ने आनन-फानन में जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहंुची पुलिस को देख उपरोक्त फरार हो गये। हालांकि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है तथा कब्जा करने में चल रही जेसीबी को जब्त कर लिया है। घटना के बाद से कस्बे में माहौल तनावपूर्ण है तथा मौके पर भारी संख्या मंे पुलिस बल तैनात किया गया है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>