जेवर। भारतीय किसान अंबावता ने सोमवार को जेवर टोल पर एक महापंचायत की। यहां किसानों के लिए एक्सप्रेस वे को फ्री किये जाने आदि मांगों को लेकर एक ज्ञापन अधिकारियों को दिया। भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के कार्यकर्ता सोमवार को यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर टोल प्लाजा पर जमा हुए और यहां अपनी मांगों को लेकर एक महापंचायत की। जिसकी अध्यक्षता हाजी अलीम व जिला अध्यक्ष उधम नागर ने किया। यहां कार्यकर्ताओं ने दुपहिया वाहनों को टोल फ्री किये जाने, पत्रकारों के लिए टोल फ्री किये जाने, किसानों को आईडी के आधार पर टोल फ्री, 64.7 प्रतिशत व 10 प्रतिशत विकसित भूखंड का जल्द से जल्द निस्तारण, किसान अध्यादेश कानून को वापस लिया जाने आदि मांगों को रखा। पंचायत की सूचना पर पुलिस व यमुना प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां अधिकारियों ने उनकी मांगों को आगे पहुंचा कर समाधान के प्रयास का आश्वासन दिया। जिसके बाद पंचायत समाप्त हुई। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा अशोक नागर, राष्ट्रीय प्रवक्ता मटरू नागर, मंडल अध्यक्ष नरेश,जग्गी पहलवान, नासिर प्रधान ,जबर सिंह, महिपाल भाटी, शंकर सिंह कसाना ,नरेंद्र भाटी राजकुमार रूपबास ,मनोज भगत जी, कविता शर्मा ,सचिन शर्मा, कृष्ण भाटी आदि सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…