" data-ad-slot="">

शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम के सदस्यों के इंतजार का समय खत्म,15 अक्टूबर से मिलेगा प्रवेश

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,12 अक्टूबर। ग्रेटर नौएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की के सभा कक्ष में शहीद विजय सिंह पथिक स्पोटर्स काम्प्लेक्स की प्रबन्धन समिति की बैठक नरेन्द्र भूषण, मुख्य कार्यपालक अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में कृष्णकुमार गुप्त, अपरमुख्य कार्यपालक अधिकारी, शिवप्रताप शुक्ला, विशेषकार्याधिकारी तथा पी.के.कौशिक, महाप्रबन्धक, परियोजना, मीना भार्गव, महाप्रबन्धक, नियोजन, एच.पी. वर्मा, महाप्रबन्धक, वित्त तथा सी.के. त्रिपाठी, उप महाप्रबन्धक, सिस्टम तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया गया। उक्त प्रबन्धन समिति की बैठक में विचार-विमर्श के उपरान्त निम्नानुसार आवश्यक दिशा-निर्देश तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
-शहीदविजय सिंह पथिक स्पोर्स्ट काम्प्लेक्स को 15 अक्टूबर से न्यूनतम गतिविधियों तथा कोविड-19 प्रोटोकाल एवं सोशल डिस्टेन्सिंग के नियमों का पालन करते हुये खोलने के लिए निर्देशित किया गया है।
-15 अक्टूबर से प्रथम चरण में शहीदविजय सिंह पथिक स्पोर्स् काम्प्लेक्स में टहलने एवं जागिंग हेतु खेाला जा रहा है। जिसके अन्तर्गत स्टेडियम के मेम्बर उक्त सुविधा का लाभ उठाते हुये जागिंग कर सकते है।
-1 नवम्बर से द्वितीय चरण में बैटमिन्टन, लॉनटेनिस, फुटबाल, बॉस्केटबाल, वालीबाल, टेबलटेनिस आदि खेल सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
-1.1.2021 से शहीदविजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स को सभी उपलब्ध सुविधाओं, खेलों, कोचिंग आदि सुविधाओं के साथ पूर्ण रूप से खोल दिया जायेगा। वर्तमान में 487 सदस्य को शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स की सदस्यता प्रदान की जा चुकी है। जिन मेम्बर्स को मेम्बरशिप मिल चुकी है, वह अपना टेम्परेरी मेम्बरशिप कार्ड 15 अक्टूबर से स्टेडियम कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
-487 मेम्बर्स जो कि शहीदविजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स की मेम्बरशिप प्राप्त कर चुके हैं, उनसे 31.12.2020 तक कोई भी वार्षिकस ब्क्रिप्शन नहीं लिया जायेगा। उनसे 01.01.2021 से निर्धारित वार्षिक सब्क्रिप्शन लिया जायेगा। इसके अतिरिक्त काम्प्लेक्स के मेम्बर्स को सुविधाओं-कोचिंग इत्यादि की निर्धारित फीस का भुगतान करना होगा।
-शहीदविजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स की नयी सदस्यता 1.01.2021 से खोली जानी प्रस्तावित है। जिसके अन्तर्गत ग्रेटर नोएडा निवासी, कार्पोरेट एवं उद्यमी मेम्बरशिप हेतु आवेदन कर सकते है।
– स्पोर्ट्स सकाम्प्लेक्स की सुविधाओं का लाभ ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में निवास करने वाले वह जनसामान्य भी प्राप्त कर सकते हैं, जोकि वर्तमान में स्पेार्ट्स काम्प्लेक्स के सदस्य नही हैं। जिसके लिये सम्बन्धित को उपलब्धता के आधार पर स्पोटर्ट्स काम्प्लेक्स द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान करते हुये सुविधाओं का प्रयोग कर सकते हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>