ग्रेटर नोएडा,12 अक्टूबर। ग्रेनो वेस्ट स्थित सुपरटेक इकोविलेज-1 पर एसटीपी का अशोधित पानी बरसाती नाले में डालने के आरोप में कई बार जुर्माना लग चुका है, परंतु बिल्डर अपनी हरकतों से बाज नही आ रहा। पिछले महीने ट्रेक्टर टैंकर से एसटीपी का पानी बरसाती नाले में डालने के जुर्म में बिल्डर पर ₹10 लाख का जुर्माना लगा था। उसके बावजूद ट्रैक्टर टैंकर का आना जाना बंद नहीं हुआ था। उससे भी के कदम आगे बढ़ते हुए बिल्डर में एसटीपी का पानी नाले में डालने के लिए पम्प सेट लगा दिया था जो रात के अंधेरे में चलाया जाता था। सोसाइटी निवासियों की सोशल मीडिया पर शिकायत पर कार्यवाही करते हुए ग्रेनो प्राधिकरण की सीवर विभाग की टीम सोमवार को निरीक्षण के लिए आयी और मौके पर पम्प और पाइप यथावत मिले। ग्रेनो प्राधिकरण के सीवर विभाग ने पम्प को जब्त कर लिया है।प्राधिकरण बिल्डर पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कारवाई भी कर सकता है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…