–अस्पताल प्रशासन ने प्रमुख सचिव, जिलाधिकारी, सीएमओ और पूरी टीम को दिया धन्यवाद
ग्रेटर नोएडा,26 मार्च। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान कासना ग्रेटर नोएडा में कोरोना वायरस कोविड-19 को हराने में बड़ी सफलता हासिल की। अस्पताल के चिकित्सकों ने दो मरीजों को ठीककर उनके घर भेज दिया है। जिम्स में भर्ती मरीजों को जिम्स के चिकित्सकों ने गहन चिकित्सा में रखा था, जिसकी 24 घंटे मानीटरिंग की जा रही थी। गुरुवार को दोनों मरीजों को ठीक करके चिकित्सकों ने घर भेज दिया। दरअसल 14 मार्च को जिम्स अस्पताल ने अनुराग शुक्ला 23 वर्ष की 14 मार्च को सैंपल लिया था, कोरोना कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद 17 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 21 मार्च को दोबारा सैंपल लिया गया, 23 मार्च को रिपोर्ट निगेटिव आया। 24 मार्च को रिपोर्ट निगेटिव के साथ 25 मार्च को रिकवरी रिपोर्ट कन्फर्म हुआ, तो बुधवार को चिकित्सकों ने डिसचार्च कर दिया। मरीज को डिस्चार्ज करने के बाद 14 दिन के लिए क्वारेन्टाइन में रहने के लिए कहा गया है। इसी के साथ दो और मरीज सामली 21 वर्ष और अनुराग 27 वर्ष का कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भर्ती कराया गया था। इलाज के पांच दिन बाद जांच किया गया तो दोनों का रिपोर्ट निगेटिव आया है। दूसरा सैम्पल 24 घंटे बाद भी निगेटिव आया है। दोनों मरीजों को डिसचार्ज करने के बाद 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा गया है। जिम्स के निदेशक राकेश गुप्ता ने कोरोना वायरस पीडित मरीजों का सफल इलाज करने वाली टीम को बधाई दिया। जिम्स ने इस सफलता के लिए रजनीष दुबे, प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश सरकार, बीएन सिंह जिलाधिकारी, अनुराग भार्गव मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डाक्टर, नर्स और क्लिनकल स्टॉप को इस सफलता के लिए बधायी दी है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…