रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत बीती रात एक गांव तनाजा में रंजिशन दो पक्षों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है इस दौरान फायरिंग भी हुई। जिसके चलते ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। उधर पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार करते हुए मामले को आपसी कहासुनी का बता रही है,तथा शिकायत मिलने पर जांचोपरान्त कार्रवाई का दावा कर रही है। जानकारी अनुसार गांव तनाजा में रात करीब 9 बजे दो पक्षों में मामूली कहा सुनी के बाद मारपीट हो गई। बताया जाता है इस फायरिंग भी हुई। सूचना से पुलिस में हडकंप मच गया। आनन फानन में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव में दो पक्षों में मामूली कहासुनी हो गई थी। इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…