" data-ad-slot="">

स्मृति  इरानी ने विदेशी खरीद समुदायों से अपने निर्यात ऑर्डर को बरकरार रखने का किया अनुरोध

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ईपीसीएच ने सरकार की ईपीएफ सहायता का किया स्वागत

ग्रेटर नोएडा,26 मार्च। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन इरानी ने देश के विभिन्न क्लस्टर्स में फैले उन 79 लाख शिल्पकारों और 20 हजार निर्यातक जो एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स (ईपीसीएच) और कार्पेट एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (सीईपीसी) का एक हिस्सा हैं, की तरफ से एक वीडियो संदेश के जरिए विदेशी खरीद समुदायों और उनके प्रतिनिधियों से किसी भी ऑर्डर को रद्द न करने का आग्रह किया है और उन्हें इस बात का आश्वासन दिया कि ईपीसीएच और सीईपीसी उनके साथ कार्यरत रहेंगे, क्योंकि कपड़ा मंत्रालय इस संकटकालीन समय में यह सुनिश्चित करने के लिए दोनों परिषदों के साथ काम कर रहा है, ताकि कोई पीछे न रह जाए और वो हरसंभव उपाए किए जाएं ताकि भविष्य में विकास अपनी रफ्तार पकड़ सके। कपड़ा मंत्री ने यह भी कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने कई ऐसे उपायों की घोषणा की है जिससे कामगार बिरादरी के अधिकार और उनकी मजदूरी बरकरार रहे, साथ ही वक्त है कि ऐसे समय में शिल्प उद्योग से व्यावसायिक लाभ उठाने वाले लोगों को आगे आना चाहिए। ईपीसीएच के महानिदेशक राकेश कुमार ने कहा कि कोविड-19 महामारी के फैलने की वजह से हस्तशिल्प क्षेत्र को बहुत गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ वो पूरे देश में लॉकडाउन की स्थिति, नियत समय पर उत्पाद के नहीं तैयार होने, मजदूरी के भुगतान और ओवरहेड खर्च जैसी स्थितियों से जूझ रहे हैं तो दूसरी तरफ उनके सामानों के खरीदार उनसे बिजनेस की शर्तें दोबारा तय कर रहे हैं। श्री कुमार ने इसके बाद कहा कि इस विकट परिस्थिति को देखते हुए ईपीसीएच ने एक रिप्रेजेंटेशन के जरिए भारत के प्रधानमंत्री, वित्त मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के पास हस्तशिल्प क्षेत्र की मदद के लिए एक विशेष पैकेज की घोषणा करने की गुजारिश की है। 100 से अधिक कर्मचारियों वाले प्रतिस्ठानों के कर्मचारियों के 12 प्रतिशत ईपीएफ योगदान का सरकार द्वारा वहन करने की केंद्रीय वित्त मंत्री  निर्मला सीतारमण की घोषणा का स्वागत करते हुए कुमार ने कहा कि इससे निश्चित तौर पर हस्तशिल्प क्षेत्र को मदद मिलेगी और उम्मीद है कि सरकार जल्द ही हस्तशिल्प क्षेत्र के लिए कुछ ऐसे ही उपायों की घोषणा करेगी जिससे हस्तशिल्प क्षेत्र में विकास को प्रोत्साहन मिले। बाइंग एजेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष क्रिस्टीन राय ने हस्तशिल्प के क्षेत्र में कोरोना वायरस के संकट पर अपने विचारों को साझा करते हुए कहा कि एसोसिएशन ने सभी स्टेकहोल्डर्स से अपील की है कि दिए हुए ऑर्डर पर किसी भी फैसले से पहले दूसरों का ध्यान रखते हुए संवेदनशील तरीके से विचार करें क्योंकि इस पर कई जिंदगियां आश्रित हैं, इसके बाद उन्होंने कहा कि यह वो समय है जब हर किसी को उन लाखों कारीगरों और श्रमिकों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>