नई दिल्ली। कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 दिन के लिए लॉक डाउन की घोषणा की है। पीएम मोदी ने कहा कि आज रात से घरों से निकलने में पाबंदी रहेगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के लॉक डाउन के कदम से देश की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचेगी, लेकिन सरकार और प्रधानमंत्री होने के नाते उनके हर एक देशवाशियों की जान कीमती है। पीएम ने कहा कोरोना के चैन को तोड़ना है। यह सब आपके सहयोग से ही पूरा होगा। उन्होंने आगे कहा कि यह समय संयम बरतने का है। देश मे जबतक लॉक डाउन की स्थिति है। हमे अपना वचन निभाना है। देश के हर राज्य को, हर केंद्र शासित प्रदेश को, हर जिले, हर गांव, हर कस्बे, हर गली-मोहल्ले को अब लॉकडाउन किया जा रहा है। आपको ये याद रखना है कि कई बार कोरोना से संक्रमित व्यक्ति शुरुआत में बिल्कुल स्वस्थ लगता है, वो संक्रमित है इसका पता ही नहीं चलता. इसलिए ऐहतियात बरतिए, अपने घरों में रहिए। आने वाले 21 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो, कोरोना वायरस की संक्रमण सायकिल तोड़ने के लिए कम से कम 21 दिन का समय बहुत अहम है।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…