-कोरोना वायरस से बचने के लिए मजदूरों को किया जागरुक
ग्रेटर नोएडा,24 मार्च। कोरोना वायरस के चलते प्रशासन द्वारा लॉक डाउन कर दिया गया है, जिसकी वजह से लोगों को आवश्यक सामग्री आसानी से मिलने में परेशानी हो रही है। गौरकरने वाली बात यह है कि दिहाडी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करने वालों के लिए मुशीबत और बढ़ गयी है।
मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है उनके लिए दो जून की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है, ऐसे में समाजिक संगठन मजदूरों की मदद के लिए सामने आ रहे हैं। मंगलवार को सेक्टर ईटा में टीम हैप्पी क्लब ने जो मजदूर लोग दिहाड़ी पर काम करते है उन लोगों को टीम हैप्पी क्लब ने खाने की सामग्री दी। जिसमें आटा, चावल, सब्जी, ब्रेड आदि और उन्हें कोरोना जैसी बीमारी के बारे में बताया कि घर से बाहर बिल्कुल भी नहीं निकलना है और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना है। इस के पहले इसी संगठन में मजदूरों को कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क व सेनिटाइजर वितरित किया था, ताकि इस महामारी में मजदूरों की जान बच सके।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…