" data-ad-slot="">
Categories: HOME

जीएनआईओटी प्रबंधन के छात्रों ने किया वर्चुअल औद्योगिक भ्रमण

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,22 अक्टूबर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने याकुल्ट सोनीपत में वर्चुअल औद्योगिक भ्रमण कियाI इस दौरान विद्यार्थियों ने याकुल्ट के सभी उत्पादों के उत्पादन की प्रक्रिया से लेकर मार्केटिंग की सभी जानकारी प्राप्त की। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज तथा याकुल्ट सोनीपत हरियाणा के संयुक्त तत्वाधान में पीजीडीएम के विद्यार्थियों के लिए वर्चुअल औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया। इस वर्चुअल औद्योगिक भ्रमण का नेतृत्व संस्थान के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मयंक पांडे ने किया। इस वर्चुअल औद्योगिक भ्रमण के प्रारंभ में औद्योगिक भ्रमण की महत्ता को बताते हुए प्रोफेसर पांडे ने कहा कि ऐसे भ्रमण से व्यवसाय प्रबंधन की बारीकियों का ज्ञान होता है। भ्रमण का प्रारंभ कंपनी के बारे में बारीकियों से बताते हुए याकुल्ट के प्रबंधक तुषार ने उत्पादन से लेकर विपणन तक सभी कार्यों के संचालन परविस्तार से बताया। उत्पादन प्रक्रिया को दिखाने हेतु वीडियो के माध्यम का उपयोग किया गया। इस भ्रमण के अंत में छात्रों ने अपनी जिज्ञासा के अनुसार उत्पादन, पैकेजिंग, मार्केटिंग, सेल्स, सीएसआर आदि से संबंधित प्रश्न किए, जिसका याकुल्ट के प्रबंधकों ने उत्तर दिया। भ्रमण के अंत में संस्थान के निदेशक डॉ. अरुण सिंह सहित शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>