" data-ad-slot="">

जीएनआईओटी संस्थान के संस्थापक की याद में मनाया गया स्मृति दिवस, दी गयी श्रद्धांजलि

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,3 जनवरी। ग्रेटर नोएडा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नॉलॉजी में संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय कृशन लाल गुप्ता की चतुर्थ पुण्यतिथि का संस्थान के प्रांगण में आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके पुत्र राजेश गुप्ता, गौरव गुप्ता एवं अन्य परिवार के सदस्यों ने अपनी भावपर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्थान से जुड़े हुए सभी कर्मचारियों ने भी उनको श्रद्धासुमन अर्पित किये। यह दिन उनके प्रतिकृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए हर वर्ष, उनको स्मृति दिवस के रूप समर्पित है। संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय कृषन लाल गुप्ता एक कर्मठ, कर्त्तव्यनिष्ठ एवं सहज स्वाभाव के साथ-साथ सर्वशिक्षा के सच्चे हितैषी भी थे। उन्होंने कठोर परिश्रम एवं दूरदर्शिता से अपने जीवन में सफलता की बुलंदियों को छुआ। वे खुद के लिए ही नहीं बल्कि पूरे समाज के विकास और कल्याण में विश्वास रखते थे। उन्होंने पूरे जीवन बहुआयामी रचनात्मक कार्यों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी अपना बहुमूल्य योगदान देते हुए 2 जनवरी 2017 को इस संसार से विदाई ली। शिक्षा के क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान को अनंतकाल तक याद किया जायेगा। सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

23 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

24 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

1 day ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

1 day ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

1 day ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>