" data-ad-slot="">

मंगलमय संस्थान में शिक्षा विभाग में शिक्षण सत्र के शुभारम्भ पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,4 जनवरी। मंगलमय इन्स्टीट्यू ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड टेक्नॉलॉजी ग्रेटर नॉएडा नालेज पार्क-2 के शिक्षा संकाय में बीएड प्रथम वर्ष (प्रशिक्षण सत्र 2020-22) के ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. नीरज कुमार पाण्डेय, जिलाविद्यालय निरीक्षक गौतमबुद्धनगर, संस्थान के चेयरमैन अतुल मंगल, वाइस चेयरमैन आयुष मंगल, डॉ.तुषार कान्ति (निदेशक) अरूण राना निदेशक ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित करके किया। इस अवसर पर बीए-बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा भूमिका पाराशर व अकांक्षा पाराशर के द्वारा सरस्वती मां की वन्दना की गयी। मुख्य अतिथि डॉ. नीरज कुमार पाण्डेय ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गीता कर्म, ज्ञान और श्रद्धा का आत्मबोध कराती है। व्यक्तित्व निर्माण की आधार शिला को जानना है तो गीता का अध्ययन करें। इस कार्यक्रम में पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को भी इनके द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसरपर निदेशक, डॉ. तुषारकान्ति ने नवागुन्तक छात्रों का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए एक सफल व आदर्श शिक्षक बनने की प्रेरणा दी। साथ ही बताया कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता है। यह कार्य उत्साह,समर्पण और उचित परिवेश के द्वारा ही सम्भव है। इस अवसर पर विभागध्यक्ष डॉ. सचिन कुमार ने नवागुन्तक छात्रों के अभिभावकों का अभिनन्दन करते हुए मंगलमय संस्थान को पाठ्यक्रम हेतु चुनने के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। नेहा बाजपेयी व अमृता बोहरा ने पीपीटी के माध्यम से छात्रों को पाठ्यक्रम से अवगत कराया। श्वेता सिंह व छाया गुप्ता ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उक्त अवसर को और अधिक मनोरंजक बना दिया। उक्त अवसर पर शिक्षा संकाय के मूर्वी सिंह राठौर, प्रवीन कुमार व्योगेश कुमार भी उपस्थित थे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

5 hours ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

6 hours ago

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

2 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

3 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>