ग्रेटर नोएडा,31 जनवरी। वर्तमान समय में एनरॉयड मोबाइल व इसकी उपयोगिता दैनिक जीवन में कितनी महत्वपूर्ण हैं ये हम सभी जानते हैं। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल ऑफ़ आईसीटी में शुक्रवार को “एन्ड्रायड टेक्नोलॉजी” पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। “डी यू कैट नोएडा” की टीम के सदस्यों नें करीब 200 विद्यार्थियों को ट्रेनिंग दी। मुख्यतः वेबसाइट डिजाइनिंग, वेब पेज मैनेजमेंट, ऑपरेटिंग सिस्टम व वेब पेज मोबाइल कम्पैटिबिलिटी आदि महत्त्वपूर्ण विषयों पर वृहद प्रकाश डाला। टीम के सदस्य आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि किसी भी वेबसाइट डेवेलोपमेंट क पीछे काफी प्रक्रियाएं कार्य करती हैं।
मोबाइल पर डाटा व वेब पेज मैनेजमेंट में एनड्रायड तकीनीकी सबसे आसान, फ़ास्ट व सस्ती है। इसपर कार्य कारण अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम से काफी आसान है। वर्तमान में स्मार्ट फ़ोन्स में एनड्रायड ऍप्लिकेशन्स का सभी लोग उपयोग करते हैं जो की ना सिर्फ कार्य सरल बनती हैं बल्कि मोबाइल प्लेटफार्म को रोचक व उपयोगी भी बनती हैं। इस अवसर पर स्कूल ऑफ़ आईसीटी के डीन प्रो. संजय कुमार शर्मा ने बताया की स्कूल ऑफ़ आईसीटी में विगत दो हफ़्तों दे तीन कार्यशाला का आयोजन कराया जा चुका है, जिससे छात्र लाभान्वित हो रह हैं। कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप तोमर ने कहा कि एनरॉयड टेक्नोलॉजी पर आयोजित इस कार्यशाला से कंप्यूटर साइंस, आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स के विद्यार्थियों को विशेष लाभ होगा। स्कूल ऑफ़ आईसीटी के मीडिया कोर्डिनेट डॉ. गौरव तिवारी ने बताया कि कार्यशाला में डॉ. अरुण सोलंकी, अनुज सचान, मयंक त्यागी, जतिन, अंकुर सिंघल आदि शिक्षकों नें इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…