" data-ad-slot="">

देश में किसी की नागरिकता नहीं जाएगी, देश का विरोध करने वाले माफी के हकदार नहीं- राजनाथ सिंह

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-भारत की संस्कृति अन्य देशों से भिन्न कैसे बनाती है उसके लिए शोध करने की जरुरत

ग्रेटर नोएडा,31 जनवरी। हिन्दू–मुसलमान में जो गलत फहमी पैदा हो गयी है, इस विवाद में किसी को पड़ना नहीं चाहिए, भारत ऐसा देश है जो सांपों की भी दूध पिलाकर पूजा करता है, भारत हमेशा बसुधैव कुटुम्बकम की भावना रखता रहा है, देश के किसी भी नागरिक की नागरिकता नहीं जाएगी, अगर ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है तो उसके साथ मै खड़ा हूं। देश को अगर कोई तोड़ने के लिए पाकिस्तान का नारा लगाता है, राष्ट्र विरोधी काम करता है तो उसे कभी माफ नहीं करेंगे, यह कहना है देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का।

शुक्रवार को अखिल भारतीय गुर्जर शोध संस्थान ग्रेटर नोएडा में गुर्जर समुदाय  भाजपा के गद्दावर नेता स्व. हुकुम सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया, जिसमें केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए, इस दौरान अशोक कटारिया परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश, डॉ. महेश शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद, राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर, तेजपाल नागर, विधायक दादरी, धीरेन्द्र सिंह, विधायक जेवर, पंकज सिंह विधायक नोएडा, नरेन्द्र भाटी, अशोक प्रधान पूर्व सांसद, मृगंगा सिंह बेटी हुकुम सिंह सहित गुर्जर शोध संस्थान के पदाधिकारी मौजूद रहे। मूर्ति अनावरण के बाद राजनाथ सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत की संस्कृति अन्य देशों से भिन्न कैसे बनाती है उसके लिए शोध करने की जरुरत है। स्व. हुकुम सिंह को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्य मंत्री रहते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जिसमें उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि गुर्जर शोध संस्थान के स्थापना के पीछे उनका उद्देश्य किसी एक जाति के लिए नहीं था, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत संजोना है। वो कभी नहीं चाहते थे कि एक समाज के बारे में ही शोध किया जाय। देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वालों की जाति व मजहब से पहचान नहीं होनी चाहिए। उन्होंने वर्तमान राजनीति पर चिन्ता जाहिर करते हुए कहा कि राजनीति का अर्थ है राजव्यवस्था जो सन्मार्ग की तरफ ले जाता है वह राजनीति है। आज राजनीति अपना अर्थ खो चुका है। विदेशों में आज भारत के प्रति नजरिया बदल चुका है, लोग एक मजबूत राष्ट्र के रुप में देख रहे हैं। उन्होंने दुनिया के मुस्लिम राष्ट्रों का जिक्र करते हुए कहा कि इस्लाम में 72 फिरके होती है दुनिया के किसी भी देश में नहीं सिर्फ भारत में है। पारसी और यहूदी धर्म के लोगों ने अपने ग्रन्थों में लिखा है कि अगर कहीं सम्मान मिलता है तो सिर्फ भारत में मिला है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

18 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>