" data-ad-slot="">

जीबीयू में प्राचीन ज्ञान, सभ्यता के पुरावशेष और वर्तमान विश्व के परिदृश्य’ विषय पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,31 जनवरी। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के प्रांगण में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय  और कुमारी मायावती गवर्मेंट गर्ल्स पी.जी.कॉलेज,बादलपुर के संयुक्त तत्त्वाधान में ‘प्राचीन ज्ञान, सभ्यता के पुरावशेष और वर्तमान विश्व के परिदृश्य’ विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में प्रो.श्वेता आनंद, शैक्षणिक अधिष्ठाता, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने स्वागत भाषण दिया तत्पश्चात् जीबीयू तथा महामाया कॉलेज का परिचय देते हुए प्रो.दिव्या नाथ, प्रिंसिपल, के.एम.जी.जी.पी.जी.सी ने कहा कि हमारे देश की प्राचीनता को जानने का सबसे उत्तम माध्यम इतिहास है।

सम्मेलन के विषय पर डॉ. किशोर कुमार ने संक्षिप्त प्रकाश डाला।वियतनाम विश्वविद्यालय, हुए से पधारे डॉ. थिच न्यूवेन डट ने वीयतनाम वि.वि. के कुलपति के संदेश से सबको अवगत कराया । जे.नंदकुमार,राष्ट्रीय संयोजक, प्रज्ञा-प्रवाह ने भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान को परा-अपरा विद्या से जोड़ा। अतिथि महेश चंद शर्मा (चेयरमैन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन फॉर इंटीग्रल ह्यूमेनिज़्म, ए.बी.आर.एस.एम.) के  सीविलाइजेशन का अर्थ प्राचीन मनीषी से जोड़ा न कि सभ्यता से और कहा कि “सत्य वदं, धर्मम् चर, स्वाध्याय प्रवद भारतीय संस्कृत्ति का सत्य है और सत्य का हम अनुभव करते हैं तथा सत्य हमारे अंदर है” ।

अध्यक्षीय भाषण में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा प्राचीन प्रज्ञा में संसार के सभी ज्ञान को निहित माना तथा विभिन्न संग्रहालयों में अपठित लगभग सवा करोड़ पाण्डुलिपियों को पढ़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता ने सभी अतिथियों को स्क्रोल तथा नटराज मूर्ति से सम्मानित किया। अंत में डॉ. विनोद कुमार शानवाल (विभागाध्यक्ष, एजुकेशन एंड ट्रेनिंग, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ) धन्यवाद ज्ञापन दिया। उद्घाटन सत्र के बाद पैनल डिस्कशन भी हुआ जिसमें महेश चन्द शर्मा, प्रो. वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रो. शकुन्तला नागपाल, डॉ. थिच न्यूवेन डट, प्रो.संगीत रागी ने सभा में रोचक विमर्श पैदा किया। यह ध्यातव्य है कि इन तीन दिनों में कुल 15 सत्र चलेंगे। जिसमें देश-विदेश से पधारे विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं । विदेशी विश्वविद्यालयों में से वीयतनाम विश्वविद्यालय के सबसे अधिक विशेषज्ञों की भागीदारी है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>