ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में 28 एवं 29 सितंबर को चौथे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। वाणिज्य प्रबंधन एवं संबंधित क्षेत्र में उद्यतन प्रगणित विषयक सम्मेलन का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बी.पी. शर्मा ने किया। सम्मेलन में देश-विदेश से आए शिक्षाविदों एवं शोध कर्मियों ने अपने शोध एवं आलेख प्रस्तुत किए जिनमें प्रबंधन विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में अध्ययन प्रयोग एवं सिद्धांत पर विस्तार से चर्चा की। दो दिवसीय सम्मेलन में 63 शोध पत्र 10 सत्रों में प्रस्तुत किए गए। प्रबंधन विभाग की डीन प्रोफेसर श्वेता आनंद ने अपने स्वागत भाषण में विश्वविद्यालय के मूल सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। सम्मेलन की अध्यक्ष डॉ. मनीषा शर्मा ने सम्मेलन के प्रारूप एवं मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की। उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि डॉक्टर शिवाली एम. चौहान ने अपने उद्बोधन में प्रबंधन विज्ञान के सामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बी.पी. शर्मा ने डिजिटल विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला तथा वाणिज्य प्रबंधन के क्षेत्र में डिजिटल विज्ञान के क्रियान्वयन पर जोर दिया। सम्मेलन अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने अतिथियों एवं प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया।
ग्रेटर नोएडा,25 अगस्त। नॉलेज पार्क तीन स्थित रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (आर.बी.एम.आई.) कॉलेज, में नव…
ग्रेटर नोएडा,25 अगस्त। होली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को ‘विविड रिफ्लेक्शंस-2026’ का भव्य…
ग्रेटर नोएडा। ट्रिनिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेशन्स इन प्रोफेशनल स्टडीज़ (टीआईआईपीएस), ग्रेटर नोएडा के प्रांगण में…
ग्रेटर नोएडा। राम-ईश इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एंड टेक्निकल एजुकेशन, ग्रेटर नोएडा द्वारा 21-22 अगस्त 2026…
ग्रेटर नोएडा, 22 अगस्त । I Business Institute में PGDM बैच 2024-2026 के विद्यार्थियों के…
ग्रेटर नोएडा, 22 अगस्त। स्पर्श ग्लोबल स्कूल, ग्रेटर नोएडा (वेस्ट) में शनिवार को ‘मंथन– The…