" data-ad-slot="">

जीबीयू में शिक्षण एवं अधिमन की प्रक्रिया पर शिक्षण विभाग की तरफ से ऑनलाइन व्याख्यान

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

गौतम बुद्ध विश्विद्यालय के शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग के साथ विद्यार्थी भी हुए शामिल

ग्रेटर नोएडा,3 अप्रैल(देशबन्धु)। गौतम बुद्ध विश्विद्यालय के शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा एक ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का विषय “लॉकडाउन पीरियड के दौरान शिक्षण एवं अधिगम की प्रक्रिया” रहा। इस व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर सुषमा पाण्डेय, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्विद्यालय ने अपने ऑनलाइन अभिभाषण में शिक्षा में हो रहे विभिन्न बदलावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रसार के कारण समाज के लिए लचीली शिक्षा प्रणाली की आवश्यकता है। वर्तमान  समय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, आज हमें नित परिवर्तित होने वाले बदलावों में सहभागी बनना है तथा शिक्षण -अधिगम प्रक्रिया को सुचारू रखना है। ऑनलाइन शिक्षा, शिक्षा के क्षेत्र में कोई नवीन अवधारणा नहीं है, वरन पिछले कई दशकों से हम किसी न किसी रूप में इसके नित परिवर्तित होते हुए स्वरुप से परिचित होते रहे हैं। वर्तमान समय की आवश्यकता है कि हम इसका परिवर्धन तथा परिसंस्करण करें तथा इसे विद्यार्थी केंद्रित बनायें, ताकि वर्तमान परिस्थितिओं में विद्यार्थी अपने ज्ञानार्जन को अनवरत जारी रख सकें। इस हेतु एक प्रतिबद्धता की आवश्यकता है। इस शैक्षिक संवाद का आयोजन ज़ूम एप के माध्यम से किया गया था। इसमें विभिन्न विश्विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, विभागाध्यक्ष, एवं फैकल्टी ने भी प्रतिभागिता की तथा सामूहिक परिचर्चा में भाग लिया। व्याख्यान में विश्विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी ऑनलाइन शिक्षण प्रक्रिया के सन्दर्भ में अपने अनुभवों को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार शनवाल ने अपने धन्यवाद ज्ञापन में विश्विद्यालय के कुलपति  प्रोफेसर भगवती प्रकाश शर्मा को धन्यवाद दिया, जिनकी प्रेरणास्वरूप विश्वविद्यालय इस प्रकार के व्याख्यान आयोजित कर रहा है।  तथा विद्यार्थी विषय  विशेषज्ञों के ज्ञान से लाभान्वित हो रहे हैं। इसी क्रम में  डीन स्कूल ऑफ़ हयूमैनिटिज़ एंड सोशिअल साइंसेज, डॉ. नीति राणा का भी अनवरत सहयोग हेतु धन्यवाद अर्पित किया।विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार शनवाल ने अतिथि व्याख्यान की मुख्य वक्ता, प्रोफेसर सुषमा पाण्डेय दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्विद्यालय का धन्यवाद देते हुए कहा कि  आज जब चारों ओर एक अवसाद की स्थिति है, इस परिवेश में इस प्रकार के अतिथि व्याख्यानों की प्रासंगिकता बढ़ जाती है।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

5 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>