" data-ad-slot="">

यूजीसी के नए शैक्षिक कलेंडर से विद्यार्थियों को नौकरी पर लग सकता है ग्रहण

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-कैंपस प्लेसमेन्ट से छात्रों का चयन कर कई कंपनियां जून माह में ज्वाइन करने का जारी कर चुके हैं आफर-पत्र

-परीक्षा पूरा नहीं होने की वजह से विद्यार्थियों में बन गयी असमंजस्य की स्थिति

ग्रेटर नोएडा,30 अप्रैल। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने पूरी दुनिया सहित भारत में  कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए विश्वविद्यालयों में नये सत्र के लिए कैलेंडर और दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं। नये कैलेंडर में वर्तमान छात्रों के लिए 1 अगस्त से और नये दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए 1 सितंबर से सत्र आरंभ करने के लिए कहा गया है। साथ ही, नये छात्रों के लिए दाखिले की प्रक्रिया को 1 अगस्त से 31 अगस्त 2020 के बीच सम्पन्न कराने के निर्देश दिये गये हैं। यू.जी.सी. के निर्णय से स्नातक व स्नातकोत्तर विषयों के आखिरी वर्ष के विद्यार्थियों को नौकरियों से हाथ धोना पड सकता है। हाल ही में यू.जी.सी का निर्णय आया है कि स्नातक व स्नातकोत्तर विषयों के आखिरी वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं जुलाई माह में होंगी और स्नातक व स्नातकोत्तर विषय के प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं  ऑनलाइन माध्यम से मई व जून माह में  करवायी जाएंगी। यू.जी.सी के इस निर्णय ने स्नातक व स्नातकोत्तर विषयों के आखिरी वर्ष के विद्यार्थियों की  उम्मीदों पर पूरी तरह से पानी फेर दिया है। उन्हें तो मई व जून माह में उन कंपनियों को ज्वाइन करना था, जहां उनका प्लेसमेंट हुआ था। जुलाई माह में परीक्षा होने से वे सभी कंपनियां उन्हें बिना स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षा दिए नौकरी पर रखने को तैयार नहीं  हैं। जिससे समाज में और इन विद्यार्थियों के जीवन में आर्थिक संकट गहराया दिखाई दे रहा है।

अभिभावक व विद्यार्थियों ने मांग की है कि अंतिम वर्ष के  विद्यार्थियों का यू.जी.सी (दिल्ली विश्वविद्यालय) इनकी परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम के जरिये मई माह में ही करवाएं जिससे ये सभी विद्यार्थी उन कंपनियों के साथ जुड़ सकें जो इन्हें नौकरी देने के लिए तैयार हैं, परन्तु परीक्षा में किसी भी तरह की देरी इनके लिए मानसिक तौर  पर एक गहरा आघात बन  सकता है, जो इनके व इनके परिवार के पूरे  जीवन को प्रभावित करेगा। वहीं  यूजीसी द्वारा 30 अप्रैल 2020 को जारी दिशा-निदर्शों के अनुसार विश्वविद्यालयों की लंबित सत्रांत वार्षिक एवं सेमेस्टर परीक्षाएं जुलाई और अगस्त में आयोजित की जा सकती हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>