" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

जेवर एयरपोर्ट के लिए 38 हेक्टेयर भूमि और अधिग्रहित कर प्रशासन ने यमुना प्राधिकरण को हस्तांतरित की

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

ग्रेटर नोएडा।जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर ब्रजेश नारायण सिंह के निर्देशानुसार गौतमबुद्धनगर के प्रशासनिक अधिकारीयों ने अन्तरराष्ट्रीय ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट जेवर के लिए शुक्रवार को ग्राम दयानतपुर मे जेवर एयरपोर्ट प्रभारी डिप्टी कलेक्टर अभय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी जेवर न्यायिक विजय शंकर मिश्रा, यमुना ओथरिटी के ओएसडी नवनीत कुमार गोयल, जीत सिंह तहसीलदार, हर्षवर्धन तहसीलदार प्राधिकरण, राकेश जयंत तहसीलदार जेवर, नायब तहसीलदार जेवर अखिलेश कुमार, नायब तहसीलदार बालेन्दु प्राधिकरण की मौजूदगी मे 38 हेक्टेयर जमीन की (नौंवी किस्त ) किसानों से अधिग्रहित की गयी, जिसको तत्काल ही यमुना प्राधिकरण को कब्जा दिलाकर उसे हस्तांतरित कर दिया। प्रशासन के द्वारा सिर्फ उन किसानों की जमीन को ही अधिग्रहित किया जा रहा है जिन किसानों ने अपनी जमीन का प्रतिकर ले लिया है। गौरतलब है कि एयरपोर्ट के लिए 1334 हेक्टेयर भूमि लेनी है, जिसमे 1235 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। प्रशासन ने आज तक 745 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है, जिसके तहत आज ग्राम दयानतपुर मे 38 हेक्टेयर भूमि किसानों से अधिग्रहित कर यमुना प्राधिकरण को सौंप दी। जेवर एयरपोर्ट प्रभारी डिप्टी कलेक्टर अभय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 अगस्त को ग्राम रन्हेरा मे प्रशासन ने 80 हेक्टेयर और 16 अगस्त को ग्राम पारोही मे 45 हेक्टेयर, 19 अगस्त को ग्राम किशोरपुर मे 78 हेक्टेयर, 21 अगस्त को ग्राम रोही मे 225 हेक्टेयर और बनवारीबांस मे 4.5 हेक्टेयर, 23 अगस्त को ग्राम दयानतपुर मे 125 हेक्टेयर, 2 सितंबर को ग्राम किशोरपुर मे 22.28 हेक्टेयर और रन्हेरा मे 13.64 हेक्टेयर कुल 35.94 हेक्टेयर, 3 सितंबर को ग्राम पारोही मे 30 हेक्टेयर, 5 सितंबर को ग्राम रोही मे 81.5 हेक्टेयर और ग्राम बनवारीबांस मे 1.5 कुल 83 हेक्टेयर भूमि किसानों से अधिग्रहित कर यमुना प्राधिकरण को सौंपी जा चुकी है। अब तक 6 ग्रामों दयानतपुर मे 163 हेक्टेयर, ग्राम रोही मे 306.5 हेक्टेयर, ग्राम पारोही मे 75 हेक्टेयर, ग्राम रन्हेरा मे 94 हेक्टेयर, ग्राम किशोरपुर मे 100 हेक्टेयर, ग्राम बनवारीबांस मे 5.5 हेक्टेयर कुल 745 हेक्टेयर जमीन किसानों से अधिग्रहित की जा चुकी है। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी एयरपोर्ट अभय कुमार सिंह के द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि जेवर एयरपोर्ट के संबंध में अधिग्रहित भूमि का कब्जा प्राधिकरण को दिलाने का कार्य निरंतर रूप से संचालित है।*

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

2 days ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

2 days ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

3 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

3 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

3 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>