#Maharashtra #Shiv Sena #Ncp #President Rule #Rastrapati Shasan #Congress
रबूपुरा। यमुना विकास प्राधिकरण द्वारा गांव में कराये जा रहे विकास कार्य में ठेकेदार द्वारा घटिया साम्रगी प्रयोग करने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने निमार्ण कार्य रूकवाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। सीएम को भेजे पत्र के मुताबिक गांव भुन्ना तगा निवासी पवन शर्मा का आरोप है कि गांव के यमुना विकास प्राधिकरण ने गांव के विकास कार्य का जिम्मा एक निजी ठेकेदार को सौंपा है। गांव के निमार्ण कार्य में ठेकेदार द्वारा मानकों के अनुरूप साम्रगी का प्रयोग नहीं कर समस्त निमार्ण में घटिया साम्रगी लगाई जा रही है। ग्रामीणों ने कार्य रूकवा कर मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। हताश होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेज कर मामले की शिकायत की गई है। उधर प्राधिकरण जूनियर इंजीनियर लौकेन्द्र श्रीवास्तव का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत पर उच्चाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया है तथा साम्रगी की गुणवत्ता एवं समस्त आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…