" data-ad-slot="">

ठेकेदार ने मजदूर को काम से निकाला,घर जाने की आस में भटक रहा है एमपी का परिवार

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

घर पहुंचने की आस में मदद के लिए भटक रहा परिवार
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत प्राधिकरण अधिकृत सैक्टर में मजदूरी करने वाले पति-पत्नी ठेकेदार के निकालने के बाद अपने घर पहुंचने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। मदद की उम्मीद लेकर पुलिस के पास पहुंचे दम्पति को सहारा नहीं मिलने के कारण दो दिन से वह कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर समय बिता रहे हैं। विद्युतकर्मियों ने चंदा जुटा कर उनके खाने की पीने की व्यवस्था तो कर दी लेकिन अभी भी उन्हें घर पहुंचने की चिंता सता रही है। बकौल पीड़ित भवानी दास कुशवाहा करमासन घाट थाना बल्देवगढ़ मध्यप्रदेश(एमपी) के रहने वाला है। जोकि पिछले काफी समय से अपनी पत्नी के साथ प्राधिकरण अधिग्रहत निर्माधीन सैक्टरों में मजदूरी का कार्य करता है। बताया जाता है कि तीन दिन पूर्व ठेकेदार ने उन्हे काम से निकाल दिया। अब काम से हटने के बाद उसने अपने घर लौटना चाहा और सोमवार को कोतवाली पहुंच कर मदद की गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने कोई मदद करने में असमर्थता जताते हुए इंतजार करने की बात कह कर टरका दिया। जिसके चलते दो दिन से दम्पति कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर समय बिता रहे हैं। मंगलवार को विद्युतकर्मियों ने आपस में चंदा जुटा कर उनके खाने-पीने व्यवस्था की है। उधर दोनों पति-पत्नी मददगारों से अपने घर पहुंचने की गुहार लगा रहे हैं।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>