ग्रेटर नोएडा,5 मई। शारदा अस्पताल में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों के उपचार के पश्चात स्वस्थ होकर उनके घर लौटने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को शारदा अस्पताल से कोरोना कोविद-19 की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद 7 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया, जिसमें 5 पुरुष और 2 महिलाएं हैं। इन सात मरीजों के स्वस्थ होकर घर जाने के बाद अब शारदा हॉस्पिटल में 49 पॉजिटिव मरीज है तथा 32 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। डिस्चार्ज होने वाले मरीजों में 50 वर्षीय समीना, 38 वर्षीय मुस्तकीम, 28 वर्षीय तुषार, 20 वर्षीय पवन कुमार, 18 वर्षीय गुरफान अहमद, 18 वर्षीय मीना और 9 वर्षीय मासूम अरहान शामिल है। सातों मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी। इससे वह काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा- अस्पताल में हमारा बहुत अच्छे से इलाज किया गया और हमें कभी भी डर नहीं लगा। कोरोना संक्रमण को हराया जा सकता है, जैसा हमने किया। बस हिम्मत बनाए रखें, डॉक्टरों के निर्देशों का पालन करें। जल्दी ठीक हो जाएंगे। डिस्चार्ज के समय स्वस्थ हुए सभी मरीजों ने शारदा हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर्स, नर्सेज और स्टाफ का धन्यवाद दिया। सभी मरीजों ने कहा की हमें जो यह दूसरी जिंदगी मिली है वो आप सबकी कड़ी मेहनत का नतीजा है। पवन ने कहा की हमने भगवान को नहीं देखा परन्तु आज आप सब को देखकर भगवान के दर्शन हो गए। तुषार ने कहा की शारदा हॉस्पिटल में उनके इलाज में डॉक्टर्स और नर्सेज ने जो योगदान दिया है वो सर्वोपरी है। गुरफान अहमद ने सभी लोगो से अपील करते हुये कहा कि सरकार के दिशानिर्देशों और लॉकडाउन का पालन करे और अपने घरों में सुरक्षित रहे। अरहान ने बताया की यहां पर उसे समय-समय पर दूध भी दिया गया। शारदा अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार तथा डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि शारदा अस्पताल में कोरोना मरीज़ों के उपचार की उम्दा व्यवस्थाओं के सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं और मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा रहे है। कर्नल डॉ. कुन्दन कुमार ने सभी को डिस्चार्ज पत्र सौंपा। शारदा अस्पताल के जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि शारदा अस्पताल अपनी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध करने के लिए वचनबद्ध है। शारदा हॉस्पिटल के कोविद-19 आइसोलेशन वार्ड के इंचार्ज डॉ. अभिषेक, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट रोजलीन बेंदिक्ट ने अपने टीम के साथ ताली बजाकर तथा फूल बरसाकर सभी सात मरीजों को विदा किया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…