" data-ad-slot="">

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव अभ्युदय में महात्मा बुद्ध के जीवन को दर्शाया

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-सलमान खुर्शीद ने विद्यालय में शूटिंग रेंज  का किया शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा15 दिसम्बर। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रमुख संस्थापक प्रभारी सलमान खुर्शीद  के स्वागत व उनके कर-कमलों से दीप-प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। इस शुभ अवसर पर सलमान खुर्शीद ने विद्यालय में प्रारम्भ हो रहे शूटिंग रेंज का शुभारंभ किया। वार्षिक उत्सव अभ्युदय  में महात्मा बुद्ध के जीवनोपदश की प्रासंगिक कथा नाट्यरूपांतरित किया गया। बदलते परिवेश में विद्यार्थियों को भगवान तथागत के सात्विक जीवन से प्रेरणा मिल सके, इसी सोच के साथ भगवान बुद्ध के सम्यक जीवन को दर्शाया गया।

बुद्ध भारतीय परंपरा व इतिहास की पहचान हैं। जिसने स्वयं की दुर्बलताओं को जान लिया, जिसने संसार की वास्तविकता को पहचान लिया अर्थात जो प्रबुद्ध है, वही बुद्ध है। इस संदेश को अभिव्यंजित करते हुए कार्यक्रम में कई रंगारंग  झांकियाँ प्रस्तुत हुईं। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सिद्धार्थ के जन्मोत्सव पर बधाई गीत, सत्य व अहिंसा के लिए बालक सिद्धार्थ का अदम्य साहस दिखाना, सिद्धार्थ से बुद्ध तक का सफर तय करने हेतु पुत्र राहुल और पत्नी यशोधरा को सोते हुए छोड जाना अत्यंत भाव विह्वल प्रसंग संकलित किए गए। संभवतः सभी विद्यार्थी भगवान तथागत के जीवन से प्रेरित होकर आपसी प्रेम व सौहार्द  के साथ उदात्त व अनुशासनात्मक सहभागितापूर्ण जीवन को अपनाने का प्रयास करेंग।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

6 hours ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

7 hours ago

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

2 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

3 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>