" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

नुक्कड़ नाटक कर सामाजिक संस्था ने वायु प्रदूषण के प्रति किया जागरुक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,28 नवम्बर। वायु प्रदूषण की समस्या के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सामाजिक संस्था ह्यूमन टच फाऊंडेशन, ऑल इंडिया वुमेन  कांफ्रेंस ग्रेटर नोएडा तथा महिला दक्षता समिति ग्रेटर नोएडा ने नुक्कड़ नाटकों का आयोजन शहर के ओमेक्स मॉल में किया। इस नाटक को गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं ने प्रस्तुत किया। संस्था की अध्यक्षा डॉ. उपासना सिंह ने वायु प्रदूषण के कारणों तथा समाधानों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए समाज के सभी वर्गों से त्वरित कार्यवाही का आह्वान किया। वायु प्रदूषण की भयावह स्थिति के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी है। प्रदूषण की वजह से पर्यावरण प्रदूषण रोकथाम एवं नियंत्रण प्राधिकरण ने दिल्ली एनसीआर में हेल्थ इमरजेंसी घोषित की है।

प्रदूषण बढ़ने से लोग बहुत ज्यादा स्तर तक बीमार हो रहे हैं। इससे उनकी उम्र कम हो रही है। अत: प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एक व्यापक स्वरूप में सोचना हर नागरिक का कर्तव्य है। पराली जलाए जाने के कारण वायु् प्रदूषण  बढ़ रहा है।  पराली की विकराल समस्या के लिए शीघ्र समाधान की सख्त आवश्यकता है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों के लिए पराली जलाने की विवशता को समझते हुए सरकार को मध्यस्थता की राह सुझाने की दिशा में कदम उठाना चाहिए। मनोरंजक और शिक्षाप्रद नुक्कड़ नाटक समाज में जागरूकता फैलाने के लिए उपयोगी होते हैं अतः समाज के अनेक मुद्दों पर समय समय पर ऐसे नुक्कड़ नाटकों का आयोजन आवश्यक है। इस कार्यक्रम में  डॉ.  ताषा सिंह, तरूण गोस्वामी ,कृति नरेश तथा  अमर सिंह ने  सक्रिय  योगदान दिया ।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

23 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>