" data-ad-slot="">

सावधान-फर्जी काल सेन्टर से कैसे करते थे ठगी, लग चुका है करोड़ों का चूना, आगे जरुर पढ़े

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

फ़र्ज़ी कॉल सेंटर का साइबर सेल व पुलिस ने किया भांडाफोड़, 45 गिरफ्तार

-शॉपिंग साइट के नाम पर करोड़ो रूपये का लोगों को लगा चुके है चूना

ग्रेटर नोएडा,28 नवम्बर। अगर आपके पास सस्ते मोबाइल और अन्य जरूरी सामान खरीदने के लिए फोन आए तो थोड़ा संभल कर और जांच पड़ताल करके ही खरीदें क्योंकि नामी कंपनियों के नाम पर कुछ लोग ठगी का काम कर रहे हैं नोएड़ा के सेक्टर 6 में साइबर  सेल और नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने ऐसे ही एक कंपनी के 45 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से भारी संख्या में मोबाइल और अन्य जरूरी सामान बरामद हुए हैं पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है इनमें 23 लड़कियां भी शामिल है, जबकि इनका मालिक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार किया है जो इसलिए कई साल से ऐमेज़ॉन,फ्लिपकार्ट,मित्रा, आदि शॉपिंग साइटों से लोगों को फोन करके इनाम में एलईडी लकी ड्रॉ या बाहरी डिस्काउंट दिलवाने के नाम पर लालच दिया करते थे और रजिस्ट्रेशन के नाम पर फर्जी बैंक खातों व फोन पर गूगल पर यूपीआई के फर्जी खातों मनी ट्रांसफर करा लिया करते थे किसी को भी कोई इनाम  यह लोग नहीं दिया करते थे। पुलिस को शिकायत मिली जिसके बाद पुलिस ने साइबर सेल और नॉलेज पार्क पुलिस कोतवाली को इस मामले के खुलासे के लिए लगा दिया पुलिस ने जांच की तो सेक्टर-7 में चल रहे इस कॉल सेंटर पर छापामारी की जिसमें वहां काम कर रहे 45 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें कुछ 23 महिला और पुरुष शामिल थे पुलिस ने इनके पास से भारी संख्या में सामान भी बरामद किया है। ये लोग हज़ारों लोगों को करोड़ो रुपये का चुना लगा चुके है। वैभव कृष्ण, एसएसपी गौतमबुद्धनगर ने बताया किफिलहाल इस गिरोह के मास्टर माइंड कॉल सेंटर के मालिक की तलाश जारी है। पुलिस ने इस गैंग के पास से 16 मोबाइल 29 पैड मोबाइल और दो कंप्यूटर बरामद किए हैं इसके साथ ही पुलिस ने इनके पास से लोगों की डिटेल भी बरामद कर ली है अब पुलिस इस गैंग के सरगना को पकड़ने की तैयारी में लगी हुई है

—————————–

अपराध करने का तरीका

पकड़े गए आरोपी फ्लिप कार्ट, मिंन्त्रा व अन्य आनलाईन शापिंग साइटो के गा्रहको का सम्पूर्ण डाटा जैसे-नाम, ई-मेल आईडी, शिंपिग एडैªस, आर्डरआईडी व प्रोडक्ट का पूरा विवरण फ्लिपकार्ट व अन्य आनलाईन शांपिग साइटों से लेकर ग्राहकों को काल करके ईनाम में एलईडी आदि, लक्की ड्रा व भारी डिस्काउंट का लालच देकर कैश बैक, सिक्योरिटी अमाउण्ट व रजिस्ट्रेशन के नामपर विभिन्न फर्जी बैंक खांतो व फोन पे, गुगल पे आदि यूपीआई के फर्जी खातो मे पैसे ट्रास्फर करवा लिया करते थे।किसी व्यक्ति को कभी भी कोई ईनाम या अन्य लाभ नही दिया गया, ना ही काल-सेन्टर का कोई रजिस्ट्रेंशन है।

 

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

12 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

13 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

13 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

14 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

15 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>