रबूपुरा। कोतवाली पुलिस ने गत 4 दिसम्बर की रात क्षेत्र के गांव कलूपुरा से चोरी हुए किसान के टैªक्टर को सम्भल के बहजोई से बरामद करने का दावा किया है। उधर पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया है तथा घटना के मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक चोरी होने के बाद छानबीन में जानकारी हुई कि कस्बा झाझर स्थित एक प्रतिष्ठान पर लगे सीसीटीवी में जाते हुए टैªक्टर की फुटेज कैद हो गई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर मामले की गहनता से तलाश की और जनपद सम्भंल के बहजोई से किसान के महिन्द्र टैªक्टर को बरामद कर लिया। सिकन्द्राबाद कोतवाली के सैफानी निवासी आरोपी राशिद व मंजीत की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पता लगा कि उक्त टैªक्टर को गांव के ही तरूण ने चोरी कराया था। तदउपरान्त पुलिस ने राशिद व मंजीत को जेल भेज दिया और फरार चल रहे मुख्य आरोपी तरूण की तलाश में दबिश दी जा रही है। गौरतलब है कि गांव कलूपुरा निवासी मदन शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गत 4 दिसम्बर की रात वह अपने घर सोये हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनका महिन्द्रा 265 टैªक्टर चोरी कर लिया। काफी तलाश के बावजूद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा था।
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…