" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

मुकदमें में फैसला करने का दबाव बनाने का आरोप, परिजनों ने डीसीपी से की शिकायत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कस्बा निवासी एक युवक के साथ हुई मारपीट के मामलें में पीड़ित पर समझौते का दबाव बनाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के परिजनों ने डीसीपी से शिकायत की है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के चलते अनहोनी की आशंका जताई है। कस्बा निवासी सुरेंद्र सिंह ने डीसीपी राजेश कुमार सिंह को सौंपे शिकायती पत्र में कहा है कि गत 8 दिसम्बर को कुछ लोगों ने उनके भतीजे आकाश के साथ जमकर मारपीट की थी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने आकाश पर फायरिंग करते हुए उसके साथ लूटपाट की थी और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना में आकाश को गंभीर चोटें पहुंची है। शिकायत पर पुलिस ने दीपक, दुष्यन्त, नरेश, पिंटू, छोटे, आदि के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी लेकिन अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नही किया गया है। आरोप है कि अब आरोपी पक्ष द्वारा पीड़ित पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। उधर पुलिस फायरिंग व लूटपाट से इंकार करते हुए मामला मारपीट का बता रही है तथा जांचोपरांत कार्रवाई की बात कह रही है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

8 hours ago

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

2 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

3 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>