ग्रेटर नोएडा,11 दिसम्बर प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय,कठहेरा दादरी में सनराइज व एस.आर.एफ फाउंडेशन के सहयोग से स्पोर्ट्स फ़ॉर डेवलपमेंट बैडमिंटन प्रोग्राम के तहत एक बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्धघाटन मनीष भाटी बीडीसी. (कटैहरा) व स्कूल स्टॉफ के हाथों किया गया। यह टूर्नामेंट छात्र व छात्रा वर्ग में अलग-अलग आयोजित किया गया, जिसमें सिंगल व डबल वर्ग दोनों स्तर पर कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। दोनों वर्ग में प्रथम आने वाली टीमें ब्लॉक स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट मे प्रतिभाग करेंगी। यह प्रोग्राम सनराइज व एस.आर.एफ फाउंडेशन के सहयोग से नोएडा के 15 सरकारी माध्यमिक एवम पूर्व माध्यमिक स्कूलों में चलाया जा रहा हैं। मुख़्य अतिथि मनीष भाटी बीडीसी ने कहा कि स्कूलों में बैडमिंटन कार्यक्रम आने से बच्चे खेल के प्रति काफी जागरूक हो रहे हैं, और बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा बाहर आ रही है। सनराइज व एसआरएफ फाउंडेशन के सहयोग से स्पोर्ट्स फ़ॉर डेवलपमेंट बैडमिंटन प्रोग्राम नोएडा के जिन 15 सरकारी माध्यमिक एवम पूर्व माध्यमिक स्कूलों में चलाया जा रहा हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्राथमिक व जूनियर विंग के प्रधानाध्यापक क्रमशः रामगोपाल, मनीष भाटी बीडीसी, लाईक, इन्द्रप्रताप सिंह, दीपशिखा, सतेंद्र कौर, शिवानी, बैडमिंटन कोच शोबित ,एवम प्रोग्राम ऑफिसर बैडमिंटन स्पोर्ट्स मोहम्मद उसामा, आदि व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…