" data-ad-slot="">

मानवाधिकार दिवस पर बच्चों को दिलाई गयी शपथ, खेल प्रतियोगी हुए सम्मानित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,10 दिसम्बर। संविधान  द्वारा दिए गए मानवाधिकार और कर्तव्यों के प्रतिजागरूक करने हेतु एसेट इंटरनेशनल स्कूल में मानवाधिकार दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। छात्रों ने नाट्यमंचन द्वारा स्त्री पुरुष के समान अधिकार के प्रति अवगत कराया। इस अवसर पर  6 से 8 दिसंबर  को जेबीएम ग्लोबल स्कूल नोएडा में आयोजित आह्वान खेल प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें कक्षा छठीं के सुगंध खारी ने लॉग जंप में सिल्वर मेडल, नवीं के आर्यन बंसल ने  ब्रोंज मेडल, आठवीं के रिकी साहनी ने ब्रोंज मेडल, 11 वीं की अंशिका भाटी ने गोल्ड मेडल, 12वीं की दीपांशी भाटी एवं प्रथम पांडे ने सिल्वर मेडल हासिल किया। 400 मीटर रिले रेस में कक्षा बारहवीं के विष्णु शर्मा, सुमित कुमार, दीपांशु भाटी ने सिल्वर मेडल हासिल कर अपनी जीत पक्की की। के.आर.मंगलम स्कूल में आयोजित बालिका बास्केट बॉल टीम में कक्षा 10वीं-11वीं की छात्राओं में अर्चना भाटी, कनिष्का चौहान, ज्योति कुमारी, तनु भाटी, वर्षा गंगवार, कल्पना नागर और अंशिका माथुर को रनरअप ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। फुटबॉल मैच में सुशील कुमार, अनुभव प्रसाद, दीपांशु डेविड, कुनाल टाइगर, हनी टाइगर, अभिषेक भाटी, गौरव तिवारी, सत्यम मीना, हर्ष चावड़ा, सचिन सिंह, शिवांग, योगेश कुमार ने रनरअप ट्रॉफी प्राप्त कर जीत हासिल की। नवंबर में होने वाली एम्बिएंस स्पोर्ट्स बैडमिंटन टीम में अर्नव यादव कक्षा पांचवीं का छात्र गोल्ड मेडल हासिल कर विजेता रहा। इसी मौके पर विद्यालय की ऋतम शुक्ला को सत्र 2018-19 में इतिहास व मास मीडिया में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए जाने पर सीबीएसई द्वारा सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। सभा के अंत में प्रधानाचार्य वीरेंद्र बंसल ने अपने अधिकारों के साथ-साथ दूसरों के अधिकारों का भी सम्मान करने की शपथ दिलाते हुए छात्रों को जीवन में सैद्धांतिक मूल्यों को अपनाकर मनुष्य को उत्पीड़न से बचने की प्रेरणा दी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>