ग्रेटर नोएडा।गौतमबुद्दनगर जिले के जिलाधिकारी बी एन सिंह के निर्देशानुसार मंगलवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुनींद्र नाथ उपाध्याय एवं उप जिलाधिकारी सदर प्रसून द्विवेदी ने ग्राम कमबख्शपुर, याकूतपुर और मोमनाथल मे बाढ चौकी और पुस्ते का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश किये।
ग्राम मोमनाथल मे उप जिलाधिकारी सदर ने अपर जिलाधिकारी फाइनेंस के साथ दौरा कर निरीक्षण किया। यहाँ पर हिंडन का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है, और हिंडन मे बैकवाटर के कारण फ्लड की स्थिति उत्पन्न हो रही है। मोमनाथल ग्राम मे उप जिलाधिकारी सदर ने आने वाली बाढ की स्थिति से लोगों को अवगत कराकर सर्तक रहने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 8 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। जिससे यमुना नदी मे बाढ आने की संभावना जताई जा रही है। इसी के मद्देनजर अपर जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी ने बाढ़ चौकीयों और पुस्ते का स्थलीय दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ आने की स्थिति मे सिंचाई विभाग की तैयारियों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी बाढ चौकियों को पूर्णतः सक्रिय रहने के और यमुना के किनारे बसने वाले लोगों को अलर्ट करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि लोगों को सचेत किया जा रहा है कि इस बार सर्वाधिक पानी सिंचाई विभाग के अनुसार छोड़ा गया है, जो मंगलवार शाम तक पहुंचेगा। ऐसे स्थिति में सभी लोग सतर्क रहे और सुरक्षित स्थान पर जाए।औरूपुरा सदर तहसील प्रशासन ऐसे मौके पर लोगों की सहायता कर रहा है। सभी लेखपाल अपने अपने क्षेत्रों मे लगे हुए हैं। और लोगों को अलर्ट और जरूरी व्यवस्थाएं कर रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एनआईईटी), ग्रेटर नोएडा द्वारा "एलुमनाई मीट चैप्टर-दिल्ली-एनसीआर…
आज की दुनिया जिस दौर से गुजर रही है, वहाँ मानव मात्र के समक्ष स्वास्थ्य…
संवाद एक्सप्रेस(डेस्क)। किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाट्सअप कॉल और video call द्वारा पुलिस की…
-मुख्य सचिव एयरपोर्ट परियोजना के कार्यों में तेजी लाने व नियमित समीक्षा की अधिकारियों को…
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एनआईईटी) का एरोबॉट्स क्लब…
ग्रेटर नोएडा। राम-ईश इंस्टीट्यूट में बी.फार्मा तृतीय वर्ष के छात्रों की तरफ से अंतिम वर्ष…