" data-ad-slot="">

हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित कवि कुम्भ में नवोदित कवि सोमबीर शर्मा को सम्मान

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>


धर्मनगरी हस्तिनापुर के जम्बूद्वीप में 17-18 अगस्त को कवि कुम्भ का आयोजन किया गया जिसमें देशभर के 150 कवियों ने हिस्सा लिया। हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा किया गया ये आयोजन जी न्यूज चैनल पर कवि युद्ध की एंकर एवं प्रख्यात कवियत्रि श्री अनामिका जैन अम्बर और उनके पति प्रसिद्ध कवि श्री सौरभ जैन ‘सुमन’ के संचालन मे हुआ। देश के सभी नवोदित कवियों ने काव्यपाठ किया और इस बङे मंच पर पहली बार कविता पाठ करने वाले ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-2 मे रहने वाले कवि सोमबीर शर्मा को प्रख्यात कवियों द्वारा सम्मानित किया गया।

अपनें काव्यपाठ मे सोमबीर ने किसानों के दर्द बयां करती एक मार्मिक कविता पढ़ी जिससे सभी कवि श्रोता झूम उठे .ये आयोजन कवियों के लिए एक कार्यशाला था जिसमें बङे कवियों ने नवोदित कवियों को मंच की बारीकियों से अवगत कराया । पूरे देश मे जहाँ हजारों कवि है इस प्रकार का ये पहला आयोजन था । इस कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा के ही प्रसिद्ध कवि श्री अमित शर्मा जी, श्री राहुल जैन एवं देशभर मे प्रसिद्ध कवि श्री अशोक नागर, श्री सुरेश अलबेला, श्री सौरभ जैन सुमन, अनामिका जैन अम्बर उपस्थित रहे एवं अपने अनुभवों से कार्यक्रम की शोभा बढाई।
दो दिन चले इस कार्यक्रम में 5 सत्रों की कार्यशाला थी साथ मे नवोदित कवियों का 17 अगस्त की रात साढें तीन बजे तक चला कवि सम्मेलन।
कार्यक्रम के बाद सभी कवियों ने हस्तिनापुर मे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों जम्बूद्वीप, पाडंव मंदिर, कर्ण मंदिर, कैलाश पर्वत, द्रौपदी घाट आदि जगहों का आनंद लिया। इस तरह के कार्यक्रम कवियों मे नई ऊर्जा, आत्मविश्वास, आत्मचिंतन, राष्ट्रवाद को भावनाओं को नई ऊँचाईयाँ देते है।
हिंदी साहित्य अकादमी की समिति श्री वेद ठाकुर, डा° प्रतीक गुप्ता, श्री विमल ग्रोवर ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करनें में कङी मेहनत की और हर साल ऐसा कार्यक्रम करनें का संकल्प लिया ।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

21 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>