" data-ad-slot="">

एनआईयू में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी लघु विश्व की झांकी

ग्रेटरनोएडा।नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में सोमवार को नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत के साथ ओरियंटेशन प्रोग्राम आरंभ हो गया। इस मौके पर विभिन्न देशों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये लघु विश्वकी झांकी प्रस्तुत की। 

प्रो.चांसलर डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि दुनिया का आधुनिकतम ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ इस विश्वविद्यालय की शिक्षा व्यवस्था प्राचीन भारतीय संस्कृति से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि माता, पिता और गुरु का सम्मान भारतीय संस्कृति के मूल में हैं और यही समग्र विकास का प्रथम मंत्र हैं। विवि के कुलपति डा आर डी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि 75 एकड़ में विस्तृत विश्वविद्यालय का हराभरा परिवेश अध्ययन-अध्यापन का आदर्श स्थल है। उन्होंने बताया कि 40 देशों के विद्यार्थी विभिन्न 11 स्कूलों में अध्ययनरत हैं, जो वास्तव में विवि को लघु विश्व बना देते हैं। कुलसचिव डा जयानंद ने छात्रों से कहा कि विवि मेंआपको नये-नये कार्यों को करने के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ज्ञानार्जन एक तपस्या है, जिसमें कष्ट आयेंगे ही आयेंगी, इन सबको सहते हुए आपको अपना लक्ष्य प्राप्त करना है। सभी विभागों के निदेशक और विभागाध्यक्षों ने अपने अपने स्कूल के विषयमें जानकारी दी। सफलता के शिखर पहुंचे एनआईयू के अनेक पूर्वविद्यार्थियों ने नये विद्यार्थियों से अनुभव साझा किये। इस अवसर पर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की झलक के अफगानिस्तान, अफ्रीका आदि देशों के विद्यार्थियों ने अपने अपने देशों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>