ग्रेटर नोएडा। हथिनीकुंड़ बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना ने नोएड़ा में यमुना तलहटी स्थित ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। यमुना में कभी भी बाढ़ के हालात उत्पन्न हो सकते हैं इसी के चलते लोगों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं।
एक तरफ जहां प्रशासन मुक्कमल इंतजाम के दावे कर रहा है वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक व्यवस्था कछुआ चाल चल रही है। लोगों को भय है कि अगर देर रात अचानक पानी का स्तर अधिक बढ़ गया तो फसल तो बर्बाद होगी ही साथ ही घरों में भी पानी घुस जायेगा। ऐसे में लोग कैसे सुरक्षित रह पायेंगे। सोमवार को बातचीत के दौरान गांव मकनपुर, रामपुर आदि के ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक यमुना में अधिक जलस्तर नहीं बढ़ा है लेकिन यमुना की धार की खामोशी किसी तूफान के आने का संकेत दे रही है। यहां किसी भी वक्त बाढ़ भयंकर रूप धारण कर सकती है। जिससे जेवर विकास ख्ंाड के दर्जनों गांव के हजारों किसान प्रभावित होंगे। प्रशासन भले ही बाढ़ से निपटने को तैयार रहने के दावे कर रहा है लेकिन इंतजाम की कछुआ चाल ने मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। वहीं पुरानी यमुना के किनारें बसे गांव के लोग भी इससे परेशान नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि अगर बाढ़ के हालात पैदा हुए तो उन्हें भी भारी परेशानी का दंश झेलना पडे़गा।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…