ग्रेटर नोएडा। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र संसद के गठन, शपथ ग्रहण तथा मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में छात्र नेतृत्व, अनुशासन और शैक्षणिक उत्कृष्टता का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन आर.सी. शर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर प्रतिभा शर्मा, निदेशिका सुदेश शर्मा, प्रधानाचार्या शिखा सिंह, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित जनसमूह की भरपूर सराहना प्राप्त की। समारोह का प्रमुख आकर्षण विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का सम्मान रहा। विद्यालय प्रबंधन ने विभिन्न शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए विद्यार्थियों को कुल 5,80,500 की नकद पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए। कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा टॉपर आयुष (99.4 प्रतिशत) को 100 प्रतिशत शिक्षण शुल्क फ्री (77400)करके सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 10 के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 13 विद्यार्थियों को कुल ( 503,100 )50 प्रतिशत शिक्षण शुल्क में छूट प्रदान की गई। विद्यालय ने कक्षा 1 से 11 तक प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 7000 से 10,000 तक तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 5000 से 8,000 तक की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न शैक्षणिक उपलब्धियों पर विद्यार्थियों को 7,704 तक के विशेष नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र पार्थ शुक्ला को क्रिकेट में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए 60 प्रतिशत(46,440) शिक्षण शुल्क फ्री किया गया। वहीं इंस्पायर मानक अवार्ड, सीबीएसई तथा स्किल एक्सपो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 3,000 की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण के बाद छात्र संसद का विधिवत गठन किया गया। आरव वार्ष्णेय को हेड बॉय तथा धृति प्रकाश को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। विभिन्न सदनों के लिए रोली झा (आकाश हाउस), लकी सिंह (अग्नि हाउस), आशी मिश्रा (पृथ्वी हाउस), जय पाण्डेय (वायु हाउस) तथा राधिका शर्मा (नीर हाउस) को हाउस कैप्टन का दायित्व सौंपा गया। प्रधानाचार्या श्रीमती शिखा सिंह ने सभी पदाधिकारियों को बैज एवं सैशे पहनाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। छात्र प्रतिनिधियों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर चेयरमैन आर.सी. शर्मा ने कहा कि नेतृत्व का वास्तविक अर्थ अधिकार प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, सेवा और नेतृत्व के गुणों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त सर ने कहा कि आज डिग्री से ज्यादा जरूरी संस्कार है व्यक्ति को ईमानदारी से कार्य करके आगे बढ़ेंगे परिश्रम से ही सफलता मिलती है जीवन में किसी भी उपलब्धि के लिए किसी तरीके के गलत कार्य की विद्यार्थियों को करने की आवश्यकता नहीं है।
मैनेजिंग डायरेक्टर प्रतिभा शर्मा ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के राष्ट्र निर्माता हैं। यदि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे तो समाज और राष्ट्र दोनों का भविष्य उज्ज्वल होगा।प्रधानाचार्या शिखा सिंह ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों एवं नवनिर्वाचित छात्र संसद को बधाई देते हुए कहा कि सम्मानित छात्र विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई छात्र संसद विद्यालय में अनुशासन, नेतृत्व एवं उत्कृष्टता की नई परंपराएँ स्थापित करेगी। समारोह के अंत में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को दिए जा रहे प्रोत्साहन एवं सम्मान की सराहना की। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ।
शिक्षण पद्धतियों और शैक्षणिक अभ्यासों को लेकर शिक्षकों के बीच हुआ अनुभवों का आदान-प्रदान ग्रेटर…
घरेलू बाजार के लिए रेडियल OTR की ओर गति बढ़ाई ग्रेटर नोएडा। भारत का खनन…
ग्रेटर नोएडा 15 सितंबर 2026: निर्माण एवं भारी उपकरण निर्माण क्षेत्र की अग्रणी कंपनी SANY India…
10 नए उत्पादों का लॉन्च कंपनी के पोर्टफोलियो में एक महत्वपूर्ण विस्तार है, जिन्हें विश्वसनीयता…
Company aims to drive growth through technology, manufacturing and market expansion Greater Noida: TORSA Machines…
ग्रेटर नोएडा। 15 सितंबर 2026 - भारत की प्रमुख कंस्ट्रक्शन मशीनरी कम्पनियों में टाटा हिताची…