" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ग्रैंडपैरेंट्स डे की धूम, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। केपी-3 स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंडपैरेंट्स डे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नृत्य और गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने दादा-दादी और नाना-नानी के प्रति प्रेम, सम्मान और आभार व्यक्त किया। नर्सरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित ग्रैंडपैरेंट्स का मन मोह लिया।

विद्यालय की निदेशिका कंचन कुमारी ने अपने संबोधन में बच्चों के जीवन में ग्रैंडपैरेंट्स की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव, स्नेह और संस्कार बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में अहम योगदान देते हैं। कार्यक्रम के दौरान मनोरंजक खेलों और अंताक्षरी ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। ग्रैंडपैरेंट्स ने उत्साहपूर्वक गतिविधियों में भाग लिया और बच्चों के साथ आनंदमय पल बिताए। विद्यालय की ओर से सभी ग्रैंडपैरेंट्स को सम्मान और स्नेह के प्रतीक के रूप में स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट किए गए। इसके बाद सभी ने जलपान का आनंद लिया और आपसी मेल-मिलाप किया। कार्यक्रम ने बच्चों और बुजुर्गों के बीच प्रेम, सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करने का संदेश दिया। आयोजन के दौरान बच्चों और उनके ग्रैंडपैरेंट्स ने कई यादगार पल साझा किए।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

ब्राह्मण सभा ग्रेटर नोएडा 25 अक्टूबर को  मनाएगा अपना ग्यारहवां स्थापना दिवस

ग्रेटर नोएडा। ब्राह्मण सभा उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा अपना ग्यारहवां स्थापना दिवस समारोह उमंग व…

20 minutes ago

Ryan International School has secured a prestigious position in the EducationWorld India School Rankings 2026-27.

Greater Noida: Ryan International School, Greater Noida, added another feather to its cap by achieving…

2 hours ago

समसारा विद्यालय को मिला को-एड डे स्कूल का सम्मान, ग्रेनो में रहा तीसरा स्थान

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-36 स्थित समसारा द वर्ड एकेडमी ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उपलब्धि…

2 hours ago

हर तहसील ऊर्जा उत्पादक बने तो खत्म हो सकती है बिजली कटौती: विनीत मित्तल

REI Expo 2026 में बोले अवादा चेयरमैन, रूफटॉप सोलर को बताया बिजली बिल और आयात…

3 hours ago

टेक्ट्रिक्स’26 का आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज में भव्य शुभारंभ, तकनीकी महोत्सव में 1,700 विद्यार्थियों ने 620 टीमों के साथ लिया भाग

ग्रेटर नोएडा। आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में आज दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय तकनीकी महोत्सव…

3 hours ago

कैलाश हॉस्पिटल में अल्ट्रा-फास्ट वाइड-बोर MRI सुविधा शुरू, मरीजों को मिलेगी उन्नत जांच की सुविधा

- Philips, Netherlands की हीलियम-फ्री Ambition X MRI से ब्रेन, हार्ट और कैंसर संबंधी जांच…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>